बागेश्वर धाम को शंकराचार्य की नसीहत: अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती बोले- हिंदू राष्ट्र नहीं, रामराज्य की बात करें

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 26 मई 2023। छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि, हिंदुत्व की बात करने वाले, हिंदू राष्ट्र की बात न करें। राम राज्य की बात करें। बागेश्वर धाम के संत पंडित धीरेंद्र शास्त्री के हिंदू राष्ट्र बनाने की बात को लेकर पूछे गए सवाल पर शंकराचार्य ने कहा कि, हिंदू राष्ट्र की नहीं, बल्कि रामराज्य की बात करनी चाहिए। भारत को रामराज्य बनाना चाहिए। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती शुक्रवार को राजनांदगांव पहुंचे हुए हैं। वे यहां पर धर्म सभा में शामिल होंगे।

इससे पहले उदयाचल भवन में मीडिया से शंकराचार्य ने हिंदू, सनातन, धर्मांतरण सहित कई मुददों पर चर्चा की। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने धर्मांतरण को लेकर कहा कि, ये राजनीतिक हित में हो रहा है और उसका विरोध भी राजनीति के लिए किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि, हिंदुओं के बीच कुछ राजनेता फूट डालने का काम कर रहे हैं। ऐसे राजनेताओं को चुनाव आयोग के द्वारा बैन कर देना चाहिए, ताकि चुनाव ना लड़ सकें। कहा कि, हिंदुत्व का अर्थ, जो हीन को ऊपर उठाए। 

बंटवारा हुआ है तो पाकिस्तान जाएं
मुस्लिमों को पाकिस्तान जाने के सवाल पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि, मेरे कहने का मतलब यह है की बंटवारा हुआ था, जिसमें बहुत से लोग पाकिस्तान चले गए थे।  बंटवारा हो गया है तो ऐसे लोग अपने हिस्से में चले जाएं। अगर वह बंटवारे को नहीं मानते हैं तो उसे रद्द किया जाए और दोनों को एक कर दिया जाए। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा एक संत ने हमारा विरोध किया। हमारे जगतगुरु बनने के समय। अखाड़ा और संतो ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का विरोध नहीं किया है।

Leave a Reply

Next Post

महंगे शौक हैं साहब के: 'थार' और लाखों की बाइक से चलते हैं, मोबाइल के लिए 21 लाख लीटर पानी बहाया; हुए निलंबित

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कांकेर 26 मई 2023। छत्तीसगढ़ के कांकेर में मोबाइल के लिए 21 लाख लीटर पानी बर्बाद करने वाले फूड इंस्पेक्टर राजेश विश्वास को जिला प्रशासन ने शुक्रवार को निलंबित कर दिया है। फूड इंस्पेक्टर का मोबाइल जलाशय में सेल्फी लेने के दौरान गिर गया था। इसके […]

You May Like

'समुद्री व्यापार को भू-राजनीतिक तनाव के लिए निशाना न बनाएं'....|....एसईसीएल मुख्यालय में "स्वच्छता ही सेवा" अभियान 2026 का शुभारंभ....|....जनता के धन की बर्बादी और गरीब की बेबसी दिखी दीया उत्सव में - दीपक बैज....|....वर्मोरा ग्रैनिटो आईपीओ की धमाकेदार एंट्री, 22 सितंबर से खुलेगा वाला इश्यू....|....घर से साथ निकलीं तीन सहेलियां, तालाब में मिलीं तीनों की लाशें....|....इंजीनियरिंग कॉलेज के खाने को लेकर छात्रों का हंगामा....|....पंजाब सरकार का कर्मचारियों को तोहफा....|....जयपुर की बड़ी चौपड़ में भीषण आग....|....पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, परिसर कराया गया खाली....|....एमपी में मानसून की आखिरी बाजी बाकी: 21 सितंबर तक फिर बरसेंगे बादल