करीना कपूर को मध्य प्रदेश हाइकोर्ट का नोटिस; धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

जबलपुर 11 मई 2024। बॉलीवुड अदाकारा करीना कपूर खान की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की जबलपुर बेंच ने करीना कपूर को एक नोटिस जारी किया है। यह नोटिस ‘करीना कपूर प्रेगनेंसी बाइबल’ नाम की विवादित पुस्तक को लेकर दिया गया है। करीना कपूर के अलावा जस्टिस जीएस आहलूवालिया की एकलपीठ ने अदिति शाह भीमजियानी, अमेजान इंडिया, जगरनाट बुक्स और अन्य को भी नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। मामले पर अगली सुनवाई एक जुलाई को होगी। दअरसल, जबलपुर सिविल लाइन निवासी क्रिस्टोफर एंथोनी ने हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की है। जिसमें उन्होंने ‘करीना कपूर प्रेगनेंसी बाइबल’ पुस्तक के जरिए ईसाई समाज की धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाया है। याचिका के जरिए करीना कपूर पर आपराधिक मुकदमा दर्ज कराने की मांग की गई है। साथ ही कहा गया है कि करीना कपूर खान ने सस्ती लोकप्रियता हासिल करने की मंशा से यह किताब लिखी है, जिसका कवर पेज भी आपत्तिजनक है।   

बाइबिल ईसाई धर्म का धार्मिक ग्रंथ 
अधिवक्ता किस्टोफर एंथोनी ने याचिका दायर कर दलील दी कि करीना कपूर खान ने अपनी प्रेगनेंसी के अनुभव को साझा करने यह किताब प्रकाशित की थी। किताब के नाम में बाइबिल जोड़ने से ईसाई धर्म के लोगो को पीड़ा हुई और उनकी भावनाएं आहत हुई। किताब का शीर्षक ईसाई धर्म के मानने वाले अनुयाईयों के पवित्र धार्मिक ग्रंथ बाइबिल से लिया गया है। जिस कारण ईसाई समाज के लोगों द्वारा ज्ञापन और विरोध प्रदर्शन किया गया था। बाइबिल ईसाई धर्म का धार्मिक ग्रंथ है और प्रभु की शिक्षा व दृष्टांतों का वर्णन इस पवित्र पुस्तक में पाया जाता है।

Leave a Reply

Next Post

बीजापुर में 12 नक्सलियों के शव को जिला अस्पताल लाया गया

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बीजापुर 11 मई 2024।। गंगालूर थाना क्षेत्र स्थित पीडिया के जंगलों में पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारे गए 12 नक्सलियों के शवों को बीजापुर लाया जा चुका है. इन शवों के जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद बीजापुर के पुलिस लाइन में लाया जाएगा, जहां […]

You May Like

सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ नगर निगम का 'रोता हुआ रावण'....|....उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल....|....दशहरे की रात बनी काल, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल....|....प्रवीण-आयुष और सचिन खिलारी ने जीता गोल्ड....|....टी20 सीरीज: वैभव सूर्यवंशी से डरा न्यूजीलैंड!....|....बड़े पर्दे पर दिखेगी मुंबई अंडरवर्ल्ड की कहानी....|....जेलर 2 विवाद: मोहनलाल के बॉडी डबल ने तोड़ी चुप्पी....|....एसआईआर के खिलाफ प्रदर्शनों का विदेशी कनेक्शन?....|....सोनाली कुलकर्णी और नीरू शर्मा की ‘लाइक माँ’ खोलेगी बचपन के जख्मों और पीढ़ियों के दर्द का सच....|....खादी का नया अवतार, जेन-ज़ेड के साथ स्वदेशी का विस्तार