समाज सेवा के नाम पर लूट मचा रखी एनजीओ ने

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

5 हजार करोड़ के विदेशी धन का मामला

भागवत जायसवाल, छत्तीसगढ़

‘‘छत्तीसगढ़ रिपोर्टर’’ ने 12 से 18 सितंबर 2005 के अंक में ‘‘समाज सेवा के नाम पर लूट मचा रखी है एनजीओ ने, 5 हजार करोड़ के विदेशी धन का मामला’’ के शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। देश में गैर सरकारी संगठन एनजीओ को विदेशों से मिलने वाला धन तकरीबन 5 हजार करोड़ रुपए की विदेशी सहायता से सामाज सेवा करने वाली देश की सैकड़ों संस्थाओं का नाम पंजीकरण की उस कानूनी सूची में भी शामिल है, जिसे विदेशी अनुदान के नियमितीकरण के लिए बना ‘एफसीआरए’ कानून कहा जाता है। ‘‘छत्तीसगढ़ रिपोर्टर’’ को केन्द्रीय गृह मंत्रालय के सूत्रों से मिले आकड़ों के मुताबिक सैकड़ों संगठनों को विदेशी अनुदान सन 1999 -2000 के दौरान 3924.63 करोड़ रुपये, 2000-01 के दौरान 14598 करोड़ रुपये, 2001-2002 की अवधि में संगठनों को 15618 करोड़ रुपये, जबकि 2003-04 के दौरान संगठनों को लगभग 4870 करोड़ रुपये का विदेशी अनुदान मिला था। इसमें दिल्ली, आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक राज्य के संस्थाओं को मिलने वाली अनुदान राशि सबसे अधिक थे। इसके अलावा छत्तीसगढ़ राज्य सहित अनेक राज्यों को औसतन 5-6 करोड़ रुपए प्रति संस्था के हिसाब से विदेशी अनुदान प्राप्त करने वाले ये एनजीओ आखिर इसका क्या करते हैं? छत्तीसगढ़ में लगभग 173 एनजीओ को मिलती है विदेशी धन की मदद।  ‘‘छत्तीसगढ़ रिपोर्टर’’ के खुलासा के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा में सेवा के नाम पर सरकारी खजाने से राशि लूटने में लगे गैर सरकारी संगठनों (एनजीओ) के खिलाफ जमकर हंगामा हुआ। इसके बाद छत्तीसगढ़ राज्य सहित अन्य राज्य के सरकारों और केन्द्र सरकार ने सैकड़ों निजी एनजीओ की जांच के बाद उनकी पात्रता खत्म कर दी।

Leave a Reply

Next Post

काले हीरे के घोटालेबाजों पर गिर सकती है सी.बी.आई. की गाज

शेयर करेअरबों के कोयला घोटाले के मामले मे दर्जन भर सांसदों के बाद कोयला सचिव ने लिखा सीबीआई को सख्त पत्र भागवत जायसवाल, बिलासपुर (छ.ग.) ‘‘छत्तीसगढ़ रिपोर्टर’’ ने 24 से 30 अक्टूबर 2005 के अंक में ‘‘काले हीरे के घोटालेबाजों पर गिर सकती है सीबीआई की गाज ’’ अरबों के […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 से खुलेगा इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ रुपए का आईपीओ