रामदास अठावले ने की हेमंत सोरेन से NDA में शामिल होने की अपील, राहुल गांधी के बारे में कही ये बात

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रांची 22 जनवरी 2026। केंद्र सरकार में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदास अठावले ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से एनडीए में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अगर झारखंड एनडीए के साथ आता है तो राज्य को विकास के लिए धन की कोई कमी नहीं होगी।

“राज्य के विकास के लिए मुख्यमंत्री को फैसला लेना होगा”
मंगलवार को रांची के धुर्वा में आयोजित अपनी पार्टी की रैली को संबोधित करते हुए अठावले ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आदिवासियों का सच्चा विकास चाहते हैं तो उन्हें कांग्रेस और राहुल गांधी का साथ छोड़कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के साथ रहने से झारखंड का भला नहीं हो सकता। अठावले ने कहा कि केंद्र सरकार सभी राज्यों के साथ समान व्यवहार करती है, लेकिन झारखंड एक आदिवासी बहुल राज्य होने के कारण उनका इससे विशेष लगाव है। उन्होंने कहा कि राज्य के विकास के लिए मुख्यमंत्री को सही समय पर फैसला लेना होगा। इस दौरान उन्होंने दिशोम गुरु शिबू सोरेन की भी तारीफ की और कहा कि उनके संघर्ष और योगदान की वजह से झारखंड को अलग राज्य का दर्जा मिला।

“शिव उरांव को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया”
रामदास अठावले ने रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) की झारखंड प्रदेश की नई कार्यसमिति की घोषणा की। उन्होंने बताया कि शिव उरांव को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। पूनम सिंह को महिला अध्यक्ष, सिकंदर उरांव और संजय राणा को उपाध्यक्ष, देवी दयाल मुंडा को महासचिव और रामपाल सिंह को मुख्य प्रवक्ता बनाया गया है। इसके अलावा राजेश उरांव, अजित कुमार रवि, कुलदीप टोप्पो, उपेंद्र साहू और लालचंद रजक को सचिव बनाया गया है। प्रदीप कुजूर को कोषाध्यक्ष और शक्ति प्रसाद गुप्ता को मीडिया प्रभारी बनाया गया है। कार्यसमिति में कुल 16 अन्य सदस्यों को भी शामिल किया गया है।

Leave a Reply

Next Post

सीवान में मुख्यमंत्री नीतीश के दौरे के बीच ब्लास्ट, पटाखा विस्फोट से एक की मौत; मचा हड़कंप

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर पटना 22 जनवरी 2026। बिहार के सीवान जिले से बड़ी खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के बीच हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बडरम गांव में पटाखा बनाने के दौरान जोरदार बम ब्लास्ट हुआ। इस धमाके में एक व्यक्ति की मौत हो गई […]

You May Like

जगदलपुर में सुधरेगी यातायात व्यवस्था:जिला प्रशासन के साथ व्यापारी संघ की हुई बैठक....|....अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन....|....आबूधाबी से इंदौर आई फ्लाइट में पहली बार सोने की तस्करी....|....महाकाल की भस्म आरती का रहस्य, अब श्मशान की राख नहीं....|....प्रज्ञानंद सेंट लुइस रैपिड-ब्लिट्ज प्रतियोगिता में शीर्ष पर....|....छत्तीसगढ़ में फिर मेहरबान होगा मानसून, अगले 72 घंटे भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट....|....खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध परिवहन करने वाले 12 वाहन जब्त....|....बिजली बिल हाफ योजना से 400 यूनिट छूट बंद, बिजली दर में वृद्धि, स्मार्ट मीटर से लूट के लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार....|....असंवेदनशील भाजपा सरकार मजदूरों के शवों को नहीं ला पाई, भाजपाई बेशर्मी से बचाव कर रहे - कांग्रेस....|....खेल-खेल में पर्सनल केयर की दुनिया से रूबरू होंगे बच्चे