बीएमओ की पत्नी का मिला शव, हत्या की आशंका; पुलिस की जांच से सच आएगा सामने

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

जगदलपुर 02 जनवरी 2025। शहर से सटे करकापाल के एक मकान में एक महिला का शव मिलने की सूचना मिलते ही सनसनी फैल गई। मामले की जानकारी लगते ही बोधघाट पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। वहीं शव को पीएम के लिए भेजे जाने की बात कही जा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बस्तर में बीएमओ के पद में पदस्थ रहे बी.ड़ी राय की पत्नी डॉक्टर अर्चना घोष अपने अनुकूल देव वार्ड स्थित घर में थी।  ऐसा बताया जा रहा है कि परिवार के द्वारा अपने बड़े बेटे की शादी के लिए कुछ दिन पूर्व गहने खरीदे जाने की बात सामने आई थी। आज सुबह जब परिवार के लोगों ने महिला के कमरे में जाकर देखा तो डॉक्टर अर्चना रॉय का शव मिला।

जिसके बाद परिवार के लोगों को मामले की जानकारी दी गई। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि महिला की हत्या की गई है। घर से सामान को लूटकर ले जाया गया है। फिलहाल मामले की जांच में पुलिस जुट गई है। पुलिस भी परिजनों से बात कर रही है। जांच के बाद ही मामले का खुलासा हो पायेगा। शव को पीएम के लिए मेकाज भेजा जा रहा है। पीएम रिपोर्ट के बाद ही मामले का खुलासा हो पायेगा। इस मामले में बोधघाट थाना प्रभारी लीलाधर राठौर का कहना है कि जांच का विषय है पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही इसका खुलासा हो पायेगा।

Leave a Reply

Next Post

'बांग्लादेशी आतंकियों को प्रवेश देकर बंगाल को अस्थिर करने की साजिश', ममता का बीएसएफ पर बड़ा आरोप

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कोलकाता 02 जनवरी 2024। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सीमा सुरक्षा बल (BSF) पर बड़ा आरोप लगाया। ममता बनर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल को अस्थिर करने की साजिश हो रही है। बांग्लादेश सीमा की रक्षा करने वाली बीएसएफ विभिन्न क्षेत्रों से बंगाल में […]

You May Like

आपके घर की बनावट बताती है, हृदय रोगों से मौत का खतरा कितना ज्यादा?....|....बारिश के मौसम में छोटी-छोटी आदतें बचा सकती हैं बीमारियों से....|....शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट; सेंसेक्स 417 अंक टूटा....|....पंत के साथ पार्टी करते दिखे धोनी: वायरल वीडियो में माही ने किया हुक्का का जिक्र?....|....इमाम उल हक पर कसेगा शिकंजा!....|....अमेरिका के वर्जीनिया के प्राथमिक स्कूल में गोलीबारी....|....नेपाल त्रासदी: ठाणे के 10 कैलाश मानसरोवर यात्री अब भी लापता....|....हसदेव नदी के एनीकट में नहाते समय 15 वर्षीय किशोर बहा....|....सार्वजनिक धन के प्रभावी एवं उत्तरदायी उपयोग के लिए प्रावधानों एवं नैतिक मानकों का पूर्णतः पालन जरुरी- जैन....|....छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का शिक्षक भर्ती में बड़ा फैसला