अंबानी के बेटे की शादी में पहुंचीं राजनीतिक हस्तियां, लालू-ममता समेत विपक्षी नेता

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 13 जुलाई 2024। दिग्गज कारोबारी मुकेश अंबानी के बेटे अनंत और हीरा व्यापारी वीरेन मर्चेंट की बेटी राधिका शुक्रवार को शादी के बंधन में बंध गए। इस मौके पर उन्हें आशीर्वाद देने के लिए फिल्म उद्योग की जानी-मानी हस्तियां पहुंचीं। वहीं, देश में विभिन्न विचारधाराओं और क्षेत्रों में फैले सियासी दलों के नेता एक साथ नजर आए। इन नेताओं की मौजूदगी से शादी समारोह में अलग ही उत्साह दिखा।  अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में राजनेताओं के एक अभूतपूर्व जमावड़ा दिखा। उन्होंने खुशी के मौके का जश्न मनाने के लिए अपने सियासी मतभेदों को अलग रखा। विभिन्न दलों के प्रतिनिधि अपने-अपने अंदाज में शादी समारोह की शोभा बढ़ाते नजर आए।

शादी समारोह में शामिल हुए ये राजनेता
शिवसेना (यूबीटी) नेता उद्धव ठाकरे और उनका परिवार, पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद और उनका परिवार, आरपीआई प्रमुख रामदास आठवले, राकांपा नेता प्रफुल्ल पटेल, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार और उनका परिवार, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे शादी समारोह में पहुंचे।

वहीं, राजद सुप्रीमो लालू यादव और उनका परिवार, भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस और उनका परिवार, योग गुरू स्वामी रामदेव, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनका परिवार और भाजपा नेता रवि किशन इस शुभ अवसर पर जोड़े को आशीर्वाद देने के लिए पहुंचे। 

Leave a Reply

Next Post

सरकार के 25 जून को 'संविधान हत्या दिवस' मनाने के कदम से विपक्ष नाराज, कांग्रेस और NDA में वाकयुद्ध शुरू

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 13 जुलाई 2024। केंद्र सरकार द्वारा 25 जून को ‘संविधान हत्या दिवस’ के तौर पर मनाने के फैसले पर शुक्रवार को राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कहा कि यह दिवस लोगों को कांग्रेस की ‘तानाशाही मानसिकता’ की याद दिलाएगा। […]

You May Like

राज्यपाल डेका ने न्यायाधिपति कृष्न राम महापात्र को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की दिलाई शपथ....|....रायगढ़ में शोरूम यार्ड से 4 एक्टिवा चोरी; आरोपी गिरफ्तार....|....दिल्ली पीजी हादसे में दुर्ग के युवराज की मौत....|....वैशाली-सारण में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे सम्राट चौधरी....|....वन नेशन-वन इलेक्शन लागू करने पर जोर....|....इंदौर: वार्ड 60 के बाद 58 में भी टले निकाय उपचुनाव, वोटर लिस्ट में मिली गड़बड़ी....|....विधायक रामेश्वर बोले- काजी कैंप में मिसाइल गिरा दो....|....हिमाचल में बारिश का कहर: 85 सड़कें बंद....|....राहुल गांधी पर केस दर्ज कराने वाले अमित कुमार पर एससी समाज से न होने का आरोप, वाल्मीकि समाज भड़का....|....सीबीआई कोर्ट का फैसला; फर्जी दस्तावेज और पासपोर्ट मामले में आचार्य बालकृष्ण बरी