दुष्कर्मी दूल्हा शादी के दिन गिरफ्तार: बारात से उठा ले गई पुलिस; साथ पढ़ने वाली लड़की बोली- वादा कर किया शोषण

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

जांजगीर-चांपा 04 मई 2023। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में पुलिस ने शादी के दिन ही एक दूल्हे को गिरफ्तार कर लिया। बारात निकलते ही पुलिस उसे रास्ते से उठा ले गई। दूल्हे पर साथ पढ़ने वाली एक लड़की ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। कहा है कि शादी का वादा कर आरोपी ने चार साल तक उसका दैहिक शोषण किया। फिर शादी किसी और से करने जा रहा था। लड़की ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर आत्महत्या की धमकी भी दी थी। इसके बाद पुलिस एक्शन में आई। मामला शिवरीनारायण थाना क्षेत्र का है। 

जानकारी के मुताबिक, खरौद निवासी निरंजन आदित्य (30) की शादी सक्ती जिले के अड़भार निवासी एक युवती से तय हुई थी। शादी की सभी रस्म पूरी हो चुकी थी और बुधवार रात को बारात निकली थी। अभी बारात नगारीडीह तक पहुंची थी कि पुलिस ने उसे रुकवा लिया। इसके बाद दूल्हा बने निरंजन आदित्य को गिरफ्तार कर थाने ले आई। इसके बाद तो हड़कंप मच गया। आनन-फानन में आरोपी दूल्हे के परिजन ओर रिश्तेदार थाने पहुंच गए। पुलिस ने बताया कि निरंजन पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप है। 

आरोपी के साथ कोचिंग में पढ़ती थी लड़की
लड़की ने पुलिस को बताया कि उसकी और निरंजन आदित्य की करीब चार साल से जान पहचान है। दोनों एक ही कोचिंग में साथ पढ़ते थे। दोनों में बात होने लगी और प्यार हो गया। आरोप है कि निरंजन ने उसे शादी का झांसा दिया और करीब बार-बार दुष्कर्म करता रहा। जब भी वह शादी की बात कहती तो हर बार आरोपी बस आश्वासन दे देता। जब उसे पता चला कि निरंजन कहीं और शादी कर रहा है तो उसने थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराई। लड़की ने आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर थाने में ही खुदकुशी की धमकी दी थी। 

Leave a Reply

Next Post

गंभीर से विवाद के बाद विराट कोहली ने बताया- कौन है क्रिकेट का असली बॉस

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 04 मई 2023। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के स्टार प्लेयर विराट कोहली पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में बने हुए हैं। लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाड़ी नवीन उल हक और मेंटर गौतम गंभीर से भिड़ंत के बाद कोहली सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। हालांकि, […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान