प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए आ रहा है खास एअर इंडिया वन विमान, हवा में उड़ने वाले अभेद्य किले जैसा सुरक्षित होगा यह विमान

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 21 अगस्त 2020। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दुनिया के उन नेताओं में शामिल हैं जिनकी सुरक्षा बेहद पुख्ता मानी जाती है। अब पीएम मोदी को जल्द ही हवाई यात्राओं के लिए एक अभेद्य किला मिलने वाला है. पीएस मोदी की हवाई यात्राओं के लिए ठीक वैसा ही जहाज तैयार कराया गया है जैसा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस्तेमाल करते हैं। अमेरिका के राष्टपति की हवाई यात्राओं के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले एयरपोर्स वन विमान की तर्ज पर पीएम मोदी के लिए बोइंग 777 विमान तैयार कराया गया है।

क्या है इस विशेष विमान की खासियत?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए खास तौर पर तैयार कराए गए इस विमान के अगले हिस्से में EW जैमर लगा है. ये रडार दुश्मन के सिग्नल को पूरी तरह जाम कर सकता है। इसके साथ ही यह इलेक्ट्रॉनिक सिग्नल को जाम कर देता है, जिससे अगर इसके ऊपर मिसाइल फायर की गयी है तो उसे टारगेट नहीं मिल पाता. इस जैमर को मिसाइल की जानकारी देता है. विमान के पिछले हिस्से में लगा मिसाइल अप्रोच सिस्टम, जैसे ही इसके ऊपर कोई मिसाइल फायर होती है, ये फौरन अलर्ट कर देता है. इसके साथ ही ये मिसाइल कितनी दूर है, कितनी स्पीड से आ रही है, और कितनी ऊंचाई पर ही इसकी भी जानकारी देता है।

मिसाइल हमले को भी करता नाकाम

यह विमान किसी भी तरह के मिलाइल हमले से पूरी तरह सुरक्षित है. इस विमान में हीट सिंक मिसाइलों से बचाव के लिए इसमें फ्लेयर्स लगे हैं। जैसा कि नाम से ही जाहिर है, ये ऐसी मिसाइलें होती हैं जो गर्मी की ओर आकर्षित होती हैं, इन फ्लेयर्स से इतनी गर्मी निकलती है जिससे मिसाइल की दिशा भ्रमित की जा सकती है। इसके अलावा इसमें एक मिरर बॉल सिस्टम भी लगा है, इसका काम है इंफ्रारेड सिग्नल को जाम करना, क्योंकि आजकल की आधुनिक मिसाइलें इंफ्रा रेड नेविगेशन सिस्टम से चलती हैं, उनके सिग्नल को ये जाम कर देता है, जिससे मिसाइल नाकाम हो जाती है।

किसी से भी, कभी भी कर सकते हैं बात

इस विमान में सबसे आधुनिक और सिक्योर सैटेलाइट कम्यूनिकेशन सिस्टम भी लगा है. इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ना सिर्फ ग्राउंड पर संपर्क में रह सकते हैं बल्कि दुनिया के किसी भी कोने में बातचीत कर सकते हैं। बेहद सुरक्षित होने से उनकी बातचीत को टेप भी नहीं किया जा सकता. पीएम और राष्ट्रपति के लिए ऐसे दो विमान लिए गए हैं। इनमें से एक विमान अगले महीने ही डिलिवर होने वाला है. इसे एयरफोर्स के पायलट उड़ाएंगे और इसका कॉल साइन इंडियन एयरफोर्स वन रखा जा सकता है. इन दोनों विमानों की कीमत करीब 8458 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

Leave a Reply

Next Post

रमन सिंह की आत्मा 15 साल तक कहां थी - शैलेश नितिन त्रिवेदी

शेयर करेकभी रमन सिंह जी ने सोचा कि झीरम की शहीदों की आत्माएं उसके बारे में क्या सोचती होगी? प्रदेश के जिन आदिवासियों को फ़र्ज़ी मुठभेड़ में मारा गया उनकी आत्माओं के बारे में उन्होंने सोचा? हर दिन 4 किसान आत्महत्या करते थे कभी रमन सिंह ने उन किसानों के […]

You May Like

राष्ट्रपति द्रौपदी ने जारी किया 200 रुपए का स्मारक सिक्का....|....स्नातक के 40 और शिक्षक के 13 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कल....|....ड्राइविंग लाइसेंस के लिए कैमरे से होगी निगरानी....|....थाने में पुलिस से भिड़ा निगरानीशुदा बदमाश, हाथापाई....|....जन विश्वास अभियान में अब अचानक जिलों में पहुंचेंगे सीएम....|....दिल्ली की हवा: एक रात में टूट गए 10 साल के रिकॉर्ड....|....सिरपुर हमारी समृद्ध सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर : मुख्यमंत्री साय....|....एशियन पैरा गेम्स: प्रमोद-मनीषा की जोड़ी और सुहास एलवाई ने जीता कांस्य पदक....|....पुरुषों में दिखें ये 7 लक्षण तो तुरंत कराएं डायबिटीज की जांच....|....भारतीय शेयर बाजार में आएंगे 100 अरब डॉलर