UP Elections 2022: अखिलेश यादव ने तो 11 मार्च का लंदन का टिकट कटा लिया है, समर्थक परेशान हैं: योगी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

लखनऊ 24 फरवरी 2022। सोशल मीडिया पर मैंने देखा है कि अखिलेश यादव ने 11 मार्च को लंदन जाने का टिकट ले लिया है और उनके समर्थक परेशान हैं कि वे राज्य छोड़कर जा रहे हैं। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा नेता पर हमला बोलते हुए यह बात कही है। उन्होंने कहा कि अब तक 4 चरणों का चुनाव हो चुका है और इसमें 80 बनाम 20 का ट्रेंड देखने को मिला है। सीएम योगी ने कहा कि अब तक हुए चरणों में 80 फीसदी सीटें भाजपा को मिलती दिख रही हैं, जबकि 20 फीसदी सीटों पर अन्य दलों को संतोष करना पड़ेगा। किसान आंदोलन के पश्चिम यूपी में घिरने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मीडिया का अपना विश्वेषण है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मीडिया को यहां का जमीनी विश्लेषण मालूम नहीं है। यह उनको ही पता होता है, जो जमीन पर काम कर रहे होते हैं।

भगवा ड्रेस पहनने पर बोले- विधानसभा में ड्रेस कोड नहीं है

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मीडिया तो 2019 में सपा और बसपा के गठबंधन के बाद हमें 25 लोकसभा सीटें ही दे रहा था, लेकिन सब गलत साबित हुए। भाजपा को 80 फीसदी से ज्यादा सीटें मिली थीं। उन्होंने सरकार के खिलाफ माहौल होने की बात से इनकार किया और कहा कि यहां तो प्रो-इनकम्बेंसी है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बीते 25 सालों में पहली बार ऐसा हो रहा है, जब सत्ता में रह चुकी पार्टी के खिलाफ कोई माहौल नहीं है। हिजाब विवाद के बीच खुद के भगवा ड्रेस में रहने के सवाल पर भी सीएम योगी ने जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि विधानसभा में कोई ड्रेस कोड नहीं होता है। लड़कियां अपने घरों में, बाजार में या फिर छुट्टी के दौरान हिजाब पहन सकती हैं। लेकिन जब स्कूल में ड्रेस कोड हो तो फिर उसका पालन करना ही चाहिए। 

राजभर के साथ छोड़ने से कितना होगा नुकसान, य़ोगी ने बताया

उन्होंने कहा कि हमें समझना चाहिए कि यदि भारत का संविधान हमें अधिकार देता है तो फिर कर्तव्यों से भी बांधता है। देश संविधान के हिसाब से चलता है। यह शरीयत या फिर किसी की व्यक्तिगत मर्जी के अनुसार नहीं चल सकता है। सुहेलदेव भारतीय समाजपार्टी के नेता ओमप्रकाश राजभर के इस बार साथ न होने से नुकसान के सवाल पर योगी ने कहा कि ऐसा नहीं होगा। उन्होंने कहा कि वह 2019 के आम चुनाव में भी हमारे साथ नहीं थे, लेकिन पार्टी को 80 फीसदी सीटों पर जीत हासिल हुई थी। उन्होंने इस सवाल का जवाब भी घुमाते हुए दिया। सीएम योगी ने कहा कि यह याद रखना चाहिए कि महाराजा सुहेलदेव के अनुयायी कभी भी मोहम्मद गोरी या गजनी को मानने वालों के साथ नहीं जाएंगे।

Leave a Reply

Next Post

Russia Ukraine War: 'हम आपके रुख से निराश हैं', यूक्रेन के आरोपों पर भारत का जवाब; अमेरिका ने भी की बात

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 25 फरवरी 2022। रूस के हमले को लेकर भारत के स्टैंड पर यूक्रेन ने गुरुवार को असंतोष जाहिर किया था। देश में यूक्रेन के राजदूत इगोर पोलिखा का कहना था कि हम भारत के स्टैंड से बेहद निराश हुए हैं। हमें उम्मीद थी कि […]

You May Like

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय....|....विधानसभा में अफीम की खेती मुद्दे पर हो रहा हंगामा....|....सऊदी की ईरान को खुली चेतावनी- हमले जारी रहे तो होगा “सबसे बड़ा नुकसान”....|....'बिना किसी भेदभाव के सभी को न्याय मिलेगा...' जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं जनसमस्याएं; दिए ये निर्देश....|....मुख्यमंत्री साय ने महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त की जारी, 641 करोड़ रुपये अंतरित....|....छत्तीसगढ़ में बालोद कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, जयस्तंभ चौक सील; पुलिस बल तैनात....|....शक्ति की समृद्धि: आर्थिक आत्मनिर्भरता देगी नारी शक्ति को नई उड़ान, घर से बदलाव की शुरुआत....|....हिंदू युवतियों का धर्मांतरण: संदिग्ध आतंकी से पूछताछ, ये हैं वो सवाल, जिनके अयान जावेद ने नहीं दिए जवाब....|....अमरोहा: मटर प्लांट में अमोनिया गैस का रिसाव, छह महिलाओं कर्मियों की हालत बिगड़ी, अन्य में मची भगदड़....|....कोच के तौर पर भी चैंपियन गंभीर: दो आईसीसी ट्रॉफी दिलाने वाले पहले भारतीय कोच बने गौतम, आलोचकों को दिया जवाब