मुख्यमंत्री ने अमर शहीद हेमू कालाणी के शहादत दिवस पर उन्हें किया नमन

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर, 21 जनवरी 2023। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहाँ अपने निवास कार्यालय में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अमर शहीद हेमू कालाणी को आज उनके शहादत दिवस पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर  नमन किया । इस अवसर पर छत्तीसगढ़ सिंधी अकादमी के अध्यक्ष राम गिडलानी, सुरेश डिडलानी, अर्जुन वासवानी, अमर बजाज, अमर पचरानी, श्रीमती राधा राजपाल, रवि ग्वालानी एवँ अनेश बजाज भी उपस्थित थे ।

मुख्यमंत्री ने कालाणी के शहादत को याद करते हुए कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में अनगिनत वीर सपूतों ने अपने प्राणों की आहुति देकर देश को गुलामी की बेड़ियों से आजाद कराया । इन वन्दनीय वीरों में सबसे कम उम्र के बालक क्रांतिकारी शहीद हेमू कालाणी के बलिदान को देश कभी भुला नहीं पायेगा । सन 1942 में जब महात्मा गांधी ने भारत छोड़ो आंदोलन चलाया तो 19 वर्षीय यह किशोर ‘अंग्रेजों भारत छोड़ो’ नारे के साथ इस आंदोलन में कूद पड़ा । उन्होंने अपने साथियों के साथ विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार किया और लोगों से स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करने का आग्रह किया ।

Leave a Reply

Next Post

लेक्टोरेट गार्डन में बिखरे खुशियों के रंग, बच्चों ने दीवारों एवं पेड़ों पर उकेरे खुबसूरत चित्र

शेयर करेकलेक्टोरेट कार्यालय सहित जिले भर के शासकीय कार्यालयों में व्यापक तौर पर की गई साफ-सफाई छत्तीसगढ़ रिपोर्टर राजनांदगांव 21 जनवरी 2023। आज उस वक्त खुशियों के रंग बिखरे जब कलेक्टोरेट गार्डन में स्कूल एवं कॉलेज के विद्यार्थियों ने दीवारों एवं पेड़ों पर खुबसूरत चित्र उकेरे। छत्तीसगढ़ी कला एवं संस्कृति […]

You May Like

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन: भारत दौरे पर आएंगे चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग....|....नशे से दूर रहकर युवा अपनी ऊर्जा राष्ट्र निर्माण में लगाएं - राज्यपाल श्री डेका....|....आईआरसीटीसी होटल मामला: लालू-राबड़ी और तेजस्वी पर आरोप तय....|....31 साल बाद फिर सुर्खियों में झिरन्या....|....33 साल प्लॉट का इंतजार और आज सब्र टूटा....|....सागर जहरीली शराब कांड : आरोपियों पर प्रशासन ने कसा शिकंजा....|....रात में सड़क पर मौत बनकर खड़ा था दंतैल, सामने आते ही युवक को कुचला....|....हॉस्टल से निकला 9 साल का मासूम फिर नहीं लौटा....|....सीएम विष्णुदेव साय समेत मंत्रियों ने किया 80s रेट्रो एआई ट्रेंड....|....25 सालों में मोदी ने गोधरा से लेकर जेन जी आंदोलन तक का सफर तय किया - कांग्रेस