इस होली पर महिला समूहों द्वारा तैयार हर्बल गुलाल के बिखरेंगे रंग

शेयर करे

सी-मार्ट से की जा सकती है हर्बल गुलाल की खरीददारी

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बिलासपुर 22 मार्च 2024। रंगो का त्योहार होली करीब है और बाजार रंग-गुलाल से गुलजार हैं। रंग-गुलाल के साथ ही होली के विविध सामानों से बाजार सज कर तैयार है। होली के बाजार में मिलने वाले कैमिकल रंग-गुलाल से अलग स्व सहायता समूहों द्वारा तैयार किया गया हर्बल गुलाल है। जो कि प्राकृतिक रंगो से तैयार किया गया है और पूरी तरह सुरक्षित है। जिला पंचायत परिसर में स्व सहायता समूह की महिलाओं ने होली के सामानों का पंडाल सजाया है जहां वे प्राकृतिक रंगो से तैयार गुलाल की बिक्री कर रही हैं।
नारी शक्ति स्व सहायता समूह की सदस्य श्रीमती किरण ठाकरे ने बताया कि समूह द्वारा बनाए गये गुलाल प्राकृतिक रंगो से तैयार किये जाते हैं और ये रंग पूर तरह से सुरक्षित होते हैैं। इन प्राकृतिक गुलाल में टेसू के फूल, पालक के पत्तों, हल्दी एवं चुकन्दर से बने रंग शामिल हैं। इन रंगो में किसी भी तरह के कैमिकल का इस्तेमाल नहीं किया गया है। त्वचा के लिए ये गुलाल पूरी तरह सुरक्षित है। किरण ने बताया कि वर्तमान में रोजाना हर्बल गुलाल की अच्छी बिक्री हो रही है जो प्रतिदिन लगभग हजार रूपए से अधिक है।  
इस स्टॉल में गुरूघासीदास विश्वविद्यालय के छात्रों द्वारा बनाई गई हर्बल गुलाल भी बिक्री के लिए रखी गई है जिसे विश्वविद्यालय के छात्रों ने स्व सहायता समूह से प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद तैयार किया है। प्राकृतिक रंग-गुलाल के प्रति बढ़ते रूझान के कारण लोग इन स्टॉलोें का उत्पाद खरीदने पहुंच रहे हैं। आगामी दिनों में हर्बल गुलाल सी-मार्ट से प्राप्त किये जा सकते हैं।

Leave a Reply

Next Post

मॉस्को में हुए आतंकवादी हमले की पीएम मोदी ने की निंदा, बोले- भारत इस दुख की घड़ी में रूस के साथ

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 23 मार्च 2024। रूस की राजधानी मॉस्को के पास क्रोकस सिटी हॉल में कॉन्सर्ट के दौरान आतंकवादी हमला हुआ। आतंकवादियों ने लोगों पर अंधाधुंध गोलीबारी की। इस हमले में करीबन 60 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई, जबकि 100 से अधिक घायल हुए […]

You May Like

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय....|....विधानसभा में अफीम की खेती मुद्दे पर हो रहा हंगामा....|....सऊदी की ईरान को खुली चेतावनी- हमले जारी रहे तो होगा “सबसे बड़ा नुकसान”....|....'बिना किसी भेदभाव के सभी को न्याय मिलेगा...' जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं जनसमस्याएं; दिए ये निर्देश....|....मुख्यमंत्री साय ने महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त की जारी, 641 करोड़ रुपये अंतरित....|....छत्तीसगढ़ में बालोद कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, जयस्तंभ चौक सील; पुलिस बल तैनात....|....शक्ति की समृद्धि: आर्थिक आत्मनिर्भरता देगी नारी शक्ति को नई उड़ान, घर से बदलाव की शुरुआत....|....हिंदू युवतियों का धर्मांतरण: संदिग्ध आतंकी से पूछताछ, ये हैं वो सवाल, जिनके अयान जावेद ने नहीं दिए जवाब....|....अमरोहा: मटर प्लांट में अमोनिया गैस का रिसाव, छह महिलाओं कर्मियों की हालत बिगड़ी, अन्य में मची भगदड़....|....कोच के तौर पर भी चैंपियन गंभीर: दो आईसीसी ट्रॉफी दिलाने वाले पहले भारतीय कोच बने गौतम, आलोचकों को दिया जवाब