12 नए चेहरे और पायलट कैंप के 5 वफादार, कितने SC और किसका प्रमोशन; राजस्थान में ऐसी होगी नई गहलोत सरकार

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

जयपुर 21 नवंबर 2021। राजस्थान में आज कैबिनेट फेरबदल का दिन है। राजस्थान में आज यानी रविवार को होने वाले कैबिनेट विस्तार में 12 नए चेहरों को शामिल किया जाना है। इनमें सचिन पायलट कैंप के पांच चेहरे भी शामिल किए जाएंगे, जो उनके काफी करीबी माने जाते हैं। सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्र ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राजस्थान कैबिनेट के सभी 21 सदस्यों के इस्तीफा देने के बाद तीन कैबिनेट मंत्रियों- रघु शर्मा, हरीश चौधरी और गोविंद सिंह डोटासरा का इस्तीफा स्वीकार कर लिया। राजस्थान में ‘एक आदमी एक पद’ फॉर्मूला के तहत नया कैबिनेट विस्तार हो रहा है।  रघु शर्मा जहां गुजरात के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रभारी, हरीश चौधरी पंजाब के प्रभारी और डोटासरा राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख हैं। अशोक गहलोत नीत कांग्रेस सरकार में कुल 30 मंत्री होंगे। इसमें पहले इस्तीफा दे चुके 18 मंत्री भी होंगे। सूत्रों के अनुसार, तीन राज्य मंत्रियों को कैबिनेट में शामिल किया जा रहा है। 

इस कैबिनेट विस्तार में जातीय समीकरणों को पूरा ध्यान में रखा गया है। सूत्रों ने कहा कि अनुसूचित जाति से आने वाले राज्य के तीन मंत्रियों को कैबिनेट रैंक में पदोन्नत किया गया है। नए कैबिनेट में ऐसा पहली बार होगा, जब राजस्थान के नए कैबिनेट में चार सदस्य अनुसूचित जाति समुदाय से होंगे। पंजाब में दलित मुख्यमंत्री नियुक्त करने के बाद कांग्रेस का यह अगला दांव है। इतना ही नहीं, अनुसूचित जनजाति से भी तीन मंत्री होंगे। इसके अलावा, इस कैबिनेट में तीन महिलाएं और एक मुस्लिम सदस्य होगा। 

आज शाम को कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ लेने वाले नए मंत्रियों में हेमाराम चौधरी, महेंद्रजीत सिंह मालवीय , रामलाल जाट, महेश जोशी, विश्वेंद्र सिंह, रमेश मीना, ममता भूपेश बरवा, भजनलाल जाटव, टिकाराम जुली,  गोविंद राम मेघवाल और शकुंतला रावत का नाम है। वहीं राज्य मंत्री के रूप में शपथ लेने वालों में जाहिदा, बृजेंद्र सिंह ओला , राजेंद्र दुरहा और मुरली लाल मीना हैं। सचिन पायलट खेमे के जिन लोगों को राजस्थान मंत्रिमंडल में में शामिल किया जाएगा, उनमें कैबिनेट मंत्री के तौर पर विश्वेंद्र सिंह, रमेश मीणा और हेमाराम चौधरी होंगे, वहीं राज्य मंत्री के तौर पर बृजेंद्र ओला और मुरारी मीणा होंगे। बता दें कि विश्वेंद्र सिंह और रमेश मीणा को पिछले साल राजनीतिक संकट के दौरान कैबिनेट मंत्री के पद से बर्खास्त कर दिया गया था। 

अनुसूचित जाति के जिन तीन मंत्रियों को कैबिनेट रैंक में प्रमोशन मिलने वाला है, वे हैं भजनलाल जाटव, ममता भूपेश भैरवा और टीकाराम जूली। अन्य अनुसूचित जाति के सदस्य राम मेघवाल भी नए कैबिनेट में शामिल होंगे। राजस्थान कैबिनेट में राम मेघवाल की एंट्री, पूरी तरह से नया चेहरा होगा। इतना ही नहीं, हाल ही में कांग्रेस का हाथ थामने वाले बसपा के पूर्व विधायक राजिंदर गुडा भी मंत्रिमंडल में शामिल किए जाएंगे।  सूत्रों की मानें तो इस कैबिनेट में एक भी निर्दलीय विधायक को जगह नहीं मिलने वाली है। डोटासरा के मुताबिक, राजस्थान में अशोक गहलोत के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में फेरबदल के तहत 15 विधायकों को मंत्री आज पद की शपथ दिलाई जाएगी। इसमें 11 कैबिनेट और चार राज्य मंत्री होंगे। शपथ ग्रहण समारोह रविवार शाम चार बजे राजभवन में होगा। 

Leave a Reply

Next Post

केंद्र सरकार के महंगाई के विरोध में चलाए जा रहे जन जागरण पदयात्रा अभियान, 22 को बेलतरा क्षेत्र में होगा मोहन मरकाम का अभूतपूर्व स्वागत- त्रिलोक श्रीवास

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   बिलासपुर 21 नवंबर 2021। बेलतरा क्षेत्र में होगा मोहन मरकाम का अभूतपूर्व स्वागत, त्रिलोक श्रीवास.. केंद्र सरकार के महंगाई के विरोध में चलाए जा रहे जन जागरण पदयात्रा अभियान के तहत 22 नवंबर को . बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री मोहन […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान