हेराल्ड मामले में सीएम बघेल बोले- विपक्ष को कुचलने की कोशिश हो रही, यह प्रजातंत्र के लिए ठीक नहीं

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 05 अगस्त 2022। नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय का कार्रवाई और कांग्रेस नेताओं से पूछताछ के बीच छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ये तानाशाही रवैया अपनाया गया है। जितनी भी सेंट्रल एजेंसी हैं उनका हम सम्मान करते हैं लेकिन जिस प्रकार कार्रवाई कर रहे हैं वो दुर्भाग्यजनक है। विपक्ष को कुचलने, दबाने के लिए इसका प्रयोग किया जा रहा है, ये प्रजातंत्र के लिए ठीक नहीं है। इससे पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा था कि केंद्र के रवैये की वजह से देश में अघोषित आपातकाल की स्थिति बन गई है। इससे पहले सीएम बघेल ने गुरुवार को गोधन न्याय योजना के लाभार्थियों को 5.60 करोड़ रुपये का भुगतान किया। जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने आज गोधन न्याय योजना के लाभार्थियों को पैसे ऑनलाइन हस्तांतरित किए, जिसमें गोबर विक्रेताओं को दी गई दो करोड़ 17 लाख रुपये, स्व सहायता समूहों को एक करोड़ 37 लाख रुपये और गौठान समितियों को दो करोड़ सात लाख रुपये की राशि शामिल है। गोधन न्याय योजना के तहत अब तक कुल 311 करोड़ 94 लाख रूपये का भुगतान किया जा चुका है।

इस दौरान सीएम बघेल ने कहा कि गोधन न्याय योजना देश-दुनिया की इकलौती ऐसी योजना है, जिसमें दो रुपये किलो की दर से गोबर तथा चार रुपये लीटर की दर से गौमूत्र की खरीद की जा रही है। इस योजना के तहत अब तक 155.58 करोड़ रुपये की गोबर खरीदी जा चुकी है। गौठान समितियों और महिला स्व-सहायता समूहों को अबतक 156.36 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है।

Leave a Reply

Next Post

संसद में सवाल-जवाब, देश में एनीमिया पीड़ित बच्चों की संख्या 5 वर्ष में 58 से बढ़कर 67 फीसदी हुई

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 06 अगस्त 2022। पांच साल में एनीमिया ग्रस्त बच्चों की संख्या 58 से बढ़कर 67 फीसदी तक पहुंच गई है। शुक्रवार को लोकसभा में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने बताया कि राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण में एनीमिया ग्रस्त छह महीने से पांच साल तक की […]

You May Like

पति ने मांगा तलाक, पत्नी ने की 2-करोड़ की डिमांड....|....छ्त्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर गांजा तस्करी....|....सिविल सर्जन 1 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार....|....छत्तीसगढ़ के भांचा श्रीराम की आस्था के सम्मान में बिलासपुर में निकलेगी 3 दिवसीय 'श्रीराम श्रद्धा यात्रा'....|....छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिन सक्रिय रहेगा मानसून....|....नीट को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान....|....वाटर कैनन भी हम पर, आंसू गैस भी हम पर, पत्थर और डंडे से प्रहार भी हम पर और एफआईआर भी हम पर, शर्म करो सरकार - दीपक बैज....|....हिंदी विश्वविद्यालय में लोकमान्य तिलक एवं चंद्रशेखर आज़ाद को किया अभिवादन....|....TPS Music पर रोमांस की नई बहार, तिवारी सरकार के गीतों की होगी लगातार बारिश....|....कारोबारियों के नाम कैशफ्री का फेस्टिव गिफ्ट