गढ़चिरोली में 130 ड्रोन, 17 हेलिकॉप्टर रखेंगे मतदान पर नजर, चप्पे-चप्पे पर तैनात हैं 15 हजार जवान

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

गढ़चिरोली 13 अप्रैल 2024। विदर्भ के गढ़चिरोली-चिमूर लोकसभा क्षेत्र में बुलेट और बैलेट के बीच संघर्ष का लंबा इतिहास रहा है। इस बार के लोकसभा चुनाव में भी यही स्थिति बनती दिखाई दे रही है। नक्सलियों ने मतदान करने पर नतीजे भुगतने की चेतावनी दी है। वहीं, लाल आतंक से निपटने के लिए प्रशासन भी मुस्तैद हो गया है। गढ़चिरोली पुलिस छावनी में तब्दील हो गई है। मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के लिए गढ़चिरोली में 130 ड्रोन और 6 एमआई 17 हेलिकॉप्टर्स, 180 सोर्टीज तैनात किए जाएंगे। इसकी निगहबानी में 19 अप्रैल को यहां चुनाव सम्पन्न कराए जाएंगे। नक्सल विरोधी ऑपरेशन के पुलिस महानिदेशक (डीजी) संदीप पाटिल और डीआईजी गढ़चिरोली रेंज अंकित गोयल जिला मुख्यालय में कैंप कर रहे हैं।

सीएपीएफ की 47 कंपनियां नक्सलग्रस्त इलाके में तैनात
गढ़चिरोली के हर इलाके में हेलिकॉप्टर से निगरानी की जा रही है। जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) नीलोत्पल ने बताया कि 19 अप्रैल को सेंट्रल आर्म्स पुलिस फोर्स (सीएपीएफ) के 15000 हजार जवान चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेंगे। उन्होंने बताया कि फिलहाल, सीएपीएफ की 47 कंपनियां नक्सलग्रस्त इलाके में हैं जबकि 40 कंपनियां बाहरी इलाके में तैनात की गई है। वहीं, मतदान के दिन 6 एमआई-17 हेलिकॉप्टर, 180 सोर्टीज से पूरे इलाके की निगहबानी की जाएगी जबकि किसी भी स्थिति में मेडिकल सुविधा के लिए एक एयर एंबुलेंस भी तैनात रखा जाएगा।

माओवादी आतंक के साये में चार विस क्षेत्र
गढ़चिरोली-चिमूर लोकसभा क्षेत्र की चार विधानसभाओं में माओवादी आतंक का साया मंडरा रहा है। खासतौर से गढ़चिरौली, आरमोरी, सिरोंचा और गोंदिया जिले की आमगांव विधानसभा नक्सल प्रभावित है। इसके चलते इन क्षेत्रों में चुनाव प्रचार बुरी तरह प्रभावित हुआ है। भामरागढ़, पेरीमिली, धनोरा, पेंड्री, कासनसुर, गट्टा, लाहिड़ी, बिनागुंडा सहित उत्तर और दक्षिण गढ़चिरौली के अन्य दूरदराज के इलाकों में कोई चुनावी हलचल नहीं है। इससे इस क्षेत्र के आदिवासी खौफ में हैं।

Leave a Reply

Next Post

चुनावी रैली के बीच कोयंबटूर में मिठाई की दुकान पहुंचे राहुल गांधी, खरीदे गुलाब जामुन

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर तिरुनेलवेली/कोयंबटूर 13 अप्रैल 2024। लोकसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे तमाम राजनीतिक दलों की दिल की धड़कने बढ़ती जा रही है। सभी दल देशभर में ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं। इस बीच, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार रात तमिलनाडु के सिंगनल्लूर में एक मिठाई […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप