छत्तीसगढ के सभी जिलों में गढ़ कलेवा शुरू

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 17 अगस्त 2020। स्वतंत्रता दिवस के दिन 15 अगस्त को राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में छत्तीसगढ़ी खानपान एवं व्यंजन विक्रय केंन्द्र गढ़ कलेवा का शुभारंभ हुआ । इस केन्द्र के खुलने से नागरिकों को सस्ते दर पर छत्तीसगढ़ी पकवान मिलेगा । इसके अलावा बड़े पैमाने पर मलिाओं को रोजगार मिलेगा । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य के सभी जिला मुख्यालय के मुख्य बाजार, गौरवपथ, राज्यमार्गों राष्ट्रीय राजमार्गों के समीप गढ़ कलेवा शुरू करने का निर्णय लिया था । मुख्यमंत्री ने मुख्यसचिव को इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही करने कहा था।

राज्य शासन के निर्देशानुसार बस्तर जिला मुख्यालय के शहीद पार्क में गढ़कलेवा की शुरूआत 15 अगस्त को स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम एवं अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधियों के द्वारा किया गया। इस गढ़कलेवा में छत्तीसगढ़ी व्यंजनों सहित बस्तर की स्थानीय व्यंजनों का बिक्री की जा रही है। इस गढ़कलेवा को 15 सदस्यों की महामाया स्व-सहायता समूह के द्वारा संचालित किया जा रहा है। जो सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक खुला रहेगा। गढ़कलेवा से जिले के वासियों को नाश्ते के रूप में छत्तीसगढ़ी व बस्तरिया व्यजंनो का स्वाद लेने का अवसर। महामाया स्व सहायता समूह की महिला द्वारा फरा, मूंग-उड़द बडा, गुलगुला, आरसा ,तिखुर, टमाटर चटनी सहित अन्य व्यजनों की बिक्री की जा रही है। नगर पालिक निगम के द्वारा इस गढ़कलेवा को सोमवार 17 अगस्त को जनता के लिए खोला गया। इस अवसर पर महापौर श्रीमती सफीरा साहू, अध्यक्ष श्रीमती कविता साहू, नगर निगम आयुक्त प्रेमकुमार पटेल गढ़कलेवा पहुंचकर व्यजंनो का स्वाद लिया।

Leave a Reply

Next Post

विष्णुदेव साय द्वारा रमन सिंह सरकार के 15 साल के दागदार कार्यकाल को क्लीनचीट देना गलत - मोहन मरकाम

शेयर करेविष्णु देव साय 15 साल तक रमन सिंह सरकार के आदिवासी विरोधी कृत्यों, अत्याचार का मौन रहकर समर्थन करते रहे विष्णु देव साय दलीय मजबूरी और चाटूकारिता करने रमन सिंह को क्लीनचीट दे रहे है? छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 17 अगस्त 2020। विष्णु देव साय की क्लीनचीट को जनभावनाओं और 2018 […]

You May Like

बड़े पर्दे पर दिखेगी मुंबई अंडरवर्ल्ड की कहानी....|....जेलर 2 विवाद: मोहनलाल के बॉडी डबल ने तोड़ी चुप्पी....|....एसआईआर के खिलाफ प्रदर्शनों का विदेशी कनेक्शन?....|....सोनाली कुलकर्णी और नीरू शर्मा की ‘लाइक माँ’ खोलेगी बचपन के जख्मों और पीढ़ियों के दर्द का सच....|....खादी का नया अवतार, जेन-ज़ेड के साथ स्वदेशी का विस्तार....|....शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार....|....दुर्ग पुलिस का हाई-टेक कदम....|....इलाज के बहाने पिलाई नशीली दवा....|....छह महीने की बच्ची को दो बार फर्श पर पटका, हालत गंभीर....|....रणथम्भौर का टाइगर 'जय' अब भी जंगल का राजा