भाजपा को मिले चुनावी चंदा के कारण सीमेंट के दाम बढ़ा, जनता परेशान

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

रायपुर 14 जनवरी 2025। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा को दिये चुनावी चंदा के कारण ही सीमेंट निर्माता कंपनियों ने सीमेंट के दामों में वृद्धि करके चंदा की राशि की वसूली आम जनता से कर रही है। भाजपा और सीमेंट निर्माता कंपनियों के साठगांठ के कारण ही घर बनाने वाले गरीब जनता सीमेंट के महंगाई से परेशान हैं। लोकसभा चुनाव के ठीक पहले प्रदेश में सीमेंट के दामों में 50 रु प्रतिबोरी की वृद्धि किया गया था और आज एक बार फिर दिल्ली विधानसभा चुनाव और प्रदेश में नगरी निकाय चुनाव के पहले सीमेंट कंपनियों ने 50 रु प्रति बोरी की वृद्धि कर दिया है जिसे भाजपा सरकार का मौन समर्थन है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा नारा लगती है कि सबका साथ सबका विकास लेकिन उनके विकास एजेंडा में सिर्फ उद्योगपति है भाजपा सरकार का मूलकाम चंद उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाना है। अभी हाल ही में सरकार ने उद्योगपतियों को डीजल की खरीदी में प्रति लीटर साढे छह रुपए की छूट दिया है और सीमेंट के दाम बढ़ाने को मौन सहमति दिया है। जनता एक और महंगाई से पहले ही परेशान है दूसरी ओर भाजपा की सरकार ने जनता को मिलने वाले सारे रियातों को खत्म कर दिया है। जमीन की रजिस्ट्री में मिलने वाला 30 प्रतिशत छूट खत्म कर दिया गया है बिजली के बिल में वृद्धि हो गई है डीजल में वैट में छूट सिर्फ उद्योगपतियों को मिल रहा है। रेत तस्करों ने सिंडिकेट बनाकर रेत के दाम को चार गुना बढ़ा दिया है। ईट और स्टील के दाम आसमान छू रहे है और यह सब भाजपा के उद्योगपति प्रेम के चलते हो रहा है।

Leave a Reply

Next Post

रायपुर में फिर से कांग्रेस का महापौर बनाना है - दीपक बैज

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   रायपुर 14 जनवरी 2025। रायपुर नगर निगम क्षेत्र के कांग्रेस जनों की बैठक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कांग्रेस भवन में लिया। उन्होंने कांग्रेसजनों से कहा कि रायपुर में फिर से एक बार कांग्रेस का महापौर बनाना है। शहर के सभी 70 वार्डों में दमदारी से […]

You May Like

सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना: मुख्यमंत्री साय....|....CGPSC का बड़ा फैसला: 265 पदों के लिए 20 सितंबर से शुरू होने वाला इंटरव्यू टला, आयोग जारी करेगा नई तिथियां....|....राष्ट्रीय युवा धर्म संसद का आगाज....|....नितिन नवीन के स्वागत में एयरपोर्ट पहुंचे मुख्यमंत्री....|....प्रोबेशन में 100% वेतन पर सुप्रीम कोर्ट पहुंची सरकार....|....कुल्लू-मनाली में दो माह बाद खुला रोमांच का रास्ता....|....गुरुग्राम में ईडी की रेड: गोपाल कांडा के घर और फार्महाउस पर छापा मारा....|....बालिग को अपनी मर्जी से धर्म व जीवनसाथी चुनने का अधिकार....|....जिस विमान को दी थी क्लीन चिट, उसी में हुआ था दोबारा हादसा....|....पीएम मोदी के जन्मदिन पर काशी में जश्न