कोसा कमाण्डर ब्रिगेडियर मोहन्ती ने किया सैनिक कल्याण अधिकारी कार्यालय का दौरा पूर्व सैनिकों को मिल रही सुविधाओं का लिया जायजा

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बिलासपुर, 15 फरवरी 2022। छत्तीसगढ़-ओडिशा सब एरिया (कोसा) के सेना मेडल कमाण्डर ब्रिगेडियर विगनेश मोहन्ती ने आज यहां जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कार्यालय का दौरा किया। उन्होंने भूतपूर्व सैनिकों से मुलाकात कर उन्हें मिल रही विभिन्न सुविधाओं की जानकारी ली। मोहन्ती पहली दफा जिला सैनिक कल्याण कार्यालय पहुंचे थे। उन्हांेने विशेषकर सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना, सीएसडी विस्तार पटल योजना का जायजा लिया। ब्रिगेडियर ने सैनिकों के कल्याण हेतु प्रस्तावित नये ईसीएचएस भवन की जानकारी मिलने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि छत्तीसगढ़-ओडिशा सब एरिया की ओर से पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए फण्ड सुनिश्चित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि वे अब हर दो-तीन महीने में बिलासपुर का दौरा करेंगे और पूर्व सैनिकों को समयबद्ध कार्यक्रम के तहत कल्याणकारी  कार्यों से लाभान्वित करेंगे। इस अवसर पर जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल कुलदीप सेगल (वेटरन) एवं कल्याण संयोजक सूबेदार मेजर शिवेन्द्र पाण्डे उपस्थित थे।

Leave a Reply

Next Post

अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस : 38 को सजा-ए-मौत, 11 दोषियों को आजीवन कारावास

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   अहमदाबाद 18 फरवरी 2022। अहमदाबाद में 2008 में हुए बम धमाकों के दोषियों को 13 साल बाद सजा सुनाई गई है। गुजरात की विशेष अदालत इस सीरियल बम ब्लास्ट के 38 दोषियों को सजा-ए-मौत दी है। वहीं 11 लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई […]

You May Like

कैंसर के खिलाफ जंग में बड़ी जीत....|....युवराज-वाल्मीकि की हैट्रिक ने संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को किया परास्त....|....40 हजार रुपये सैलरी, करोड़ों की संपत्ति!....|....रामचंडी मंदिर पहुंचे सीएम विष्णुदेव साय....|....पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ....|....श्रीकृष्ण के जीवन पर शोध करने वालों को सरकार देगी सहयोग....|....स्लोवाक राजदूत पर चला शाहरुख की फिल्म का जादू....|....बंगाल की खाड़ी में उठेगा चक्रवाती तूफान....|....अमेरिकी चुनावी रैलियों में छाया ऑपरेशन सिंदूर....|....सड़क के गड्ढे भरने में नाकाम मंत्री अधिकारियों को फटकारते हुए रील बनाने में व्यस्त - कांग्रेस