एनकाउंटर स्पेशलिस्ट बने अमित साध ने यूवी फिल्म्स की नेक्स्ट फ़िल्म के दूसरे शेड्यूल की शूटिंग शुरू की

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 18 मई 2023। बॉलीवुड के बहुमुखी अभिनेता अमित साध आजकल यूवी फिल्म्स की आगामी फिल्म “मैं” के दूसरे शेड्यूल की शूटिंग कर रहे हैं। इस फ़िल्म में वह एक एनकाउंटर स्पेशलिस्ट पुलिस वाले की भूमिका निभा रहे हैं। अमित साध का लुक इस कॉप ड्रामा में काफी अलग है। घनी मूंछों और चुस्त बॉडी के साथ वह प्रभावी दिख रहे हैं। उन्होंने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर इस फिल्म का अपना लुक साझा किया। अमित साध ने अपने किरदार में ढलने के लिए एक महीना लंदन में गुजारा और मनचाहा शरीर हासिल करने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय ट्रेनर से ट्रेनिंग भी हासिल की। बता दें कि यूवी फिल्म्स के बैनर तले बन रही प्रोडक्शन नंबर 4 एक ऐसे पुलिसवाले की कहानी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो मुठभेड़ में माहिर है, फ़िल्म में टर्न और ट्विस्ट आपको सीट से हिलने नहीं देंगे। फिल्म में ईशा देओल भी एक साहसी महिला के चुनौतीपूर्ण किरदार में हैं। अमित साध और ईशा देओल के अलावा इस रोमांचक सिनेमा में सीमा बिस्वास, तिग्मांशु धूलिया और मिलिंद गुणाजी भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। इस बहुप्रतीक्षित फिल्म का दूसरा शेड्यूल मुंबई में फ़िल्माया जा रहा है। फ़िल्म को रियलिस्टिक अपील देने के लिए बेहतरीन लोकेशन्स की तलाश की गई है। सचिन सराफ द्वारा लिखित और निर्देशित इस फ़िल्म के क्रिएटिव प्रोड्यूसर और डीओपी अनिल अक्की हैं जबकि फ़िल्म प्रदीप रंगवानी द्वारा निर्मित है।

यूवी फिल्म्स के संस्थापक प्रदीप रंगवानी उर्फ पॉल इस फिल्म को लेकर काफी खुश और उत्साहित हैं। वह हमेशा बिग स्क्रीन पर अनूठी कहानियां पेश करना चाहते हैं, और मैं उनके प्रोडक्शन हाउस के तहत बन रही ऐसी ही एक शक्तिशाली फिल्म है। अमित यह स्वीकार कर चुके हैं कि पहली बार फिल्म की कहानी सुनने के बाद से ही वह अपने किरदार के कायल हो गए थे।
अमित ने कहा, “मैं इस फ़िल्म के लिए क्रिएट किये गए चरित्र से अचंभित हुआ, एक ऐसा एनकाउंटर स्पेशलिस्ट जो साइकोलॉजी पर अधिक फोकस करता है। जब मैं निर्देशक सचिन से मिला, और जब उन्होंने फिल्म का अपना नज़रिया साझा किया, तो मुझे तुरंत लगा कि मुझे इस फिल्म का हिस्सा बनना चाहिए।

अमित ने ‘सुपर 30’, ‘सुल्तान’ और ‘काई पो चे’ जैसी फिल्मों में भिन्न भिन्न प्रकार के किरदारों को बखूबी निभाया है। ‘ब्रीद’ में एक अपरंपरागत अपराध शाखा अधिकारी के उनके रोल से “मैं” के निर्माता बहुत प्रभावित हुए। अब अमित के फैन्स उन्हें इस नए पुलिस अवतार में एक्शन करते हुए देखने का इंतजार कर रहे हैं।

Leave a Reply

Next Post

अमृता राव ने अपनी शादी के चौंकाने वाले कम खर्च का खुलासा किया

शेयर करे अनिल बेदाग /छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 18 मई 2023। बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा जोड़ों में से एक अमृता राव और आरजे अनमोल ने हाल ही में कपल ऑफ थिंग्स – यही वो जगह है के “एनिवर्सरी स्पेशल” एपिसोड में एक चौंकाने वाला खुलासा किया। यह जोड़ी अपने प्रशंसकों को मुंबई […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप