बिलासपुर स्टेशन से शहर घूमना हुआ आसान

admin
शेयर करे

अब किराये पर मिलेगी बाइक; 100 रुपए से शुरू सेवा

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बिलासपुर, 13 अगस्त 2026। रेल यात्रियों को स्टेशन से शहर के अलग-अलग हिस्सों तक पहुंचने के लिए अब ऑटो या टैक्सी पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर बाइक रेंटल सुविधा शुरू कर दी गई है। यात्री अपनी जरूरत के अनुसार बाइक किराये पर लेकर कम समय और कम खर्च में स्थानीय यात्रा कर सकेंगे।

बिलासपुर रेल मंडल की इस नई पहल को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की पहली बाइक रेंटल सेवा बताया गया है। स्टेशन परिसर में कोच रेस्टोरेंट के पास इसकी व्यवस्था की गई है। प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक विजय कुमार ने फीता काटकर सेवा का शुभारंभ किया। इस दौरान वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनुराग कुमार सिंह सहित वाणिज्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

यात्रियों की सुविधा के लिए बाइक किराये की अलग-अलग समय अवधि के हिसाब से दर तय की गई है। 4 घंटे तक: 100 रुपए, 4 से 8 घंटे: 200 रुपए, 8 से 16 घंटे: 300 रुपए और  16 से 24 घंटे: 400 रुपए सेवा का संचालन 24 घंटे और सप्ताह के सातों दिन किया जाएगा। बाइक किराये पर लेने के लिए यात्री के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस और आधार कार्ड होना आवश्यक है। दस्तावेजों की जांच के बाद निर्धारित किराये पर बाइक उपलब्ध कराई जाएगी।

नई सुविधा का लाभ खासतौर पर पर्यटकों, छात्रों, कारोबारी यात्रियों और ऐसे लोगों को मिलेगा, जिन्हें शहर में कम दूरी तय करनी है। यात्री अपनी सुविधा के अनुसार बाइक का इस्तेमाल कर सकेंगे और टैक्सी या ऑटो का इंतजार करने से भी बचेंगे। रेल मंडल का मानना है कि बाइक रेंटल सेवा से यात्रियों के समय और स्थानीय परिवहन पर होने वाले खर्च दोनों में कमी आएगी। साथ ही स्टेशन से शहर के प्रमुख स्थानों तक पहुंचना भी अधिक आसान और सुविधाजनक होगा।

Leave a Reply

Next Post

चॉइस सेंटर की कमाई के हिसाब को लेकर भाइयों में विवाद

शेयर करेबड़े भाई ने छोटे को कुल्हाड़ी से मार डाला छत्तीसगढ़ रिपोर्टर दुर्ग-भिलाई, 13 अगस्त 2026। दुर्ग में पैसों का हिसाब दो सगे भाइयों के बीच विवाद की वजह बन गया। कहासुनी के बाद बड़े भाई ने कथित तौर पर छोटे भाई के सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। […]

You May Like

नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ रहा भारत: पीएम मोदी....|....सीसीएल में हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस....|....बिलासपुर में तोखन साहू ने किया धवजारोहण:परेड की सलामी ली....|....वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने रायगढ़ निवास कार्यालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्रध्वज को दी सलामी....|....राज्यपाल ने स्वतंत्रता दिवस पर नेत्रहीन छात्राओं को स्मार्ट स्टिक प्रदान किया....|....हर घर तिरंगा अभियान के तहत एसईसीएल मुख्यालय में तिरंगा रैली का भव्य आयोजन....|....नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ अब शांति, विकास और समृद्धि की नई यात्रा पर : मुख्यमंत्री साय....|....छात्र हित में शासन शीघ्र जारी करे नियुक्ति आदेश - डॉ. चरणदास महंत....|....50 करोड़ की सात शत्रु संपत्तियां घोषित, 28 की अभी चल रही है जांच....|....कांग्रेस की दोहरी नीति उजागर, नक्सलियों के समर्थन पर चुप्पी क्यों साधते हैं दीपक बैज : केदार कश्यप