चॉइस सेंटर की कमाई के हिसाब को लेकर भाइयों में विवाद

admin
शेयर करे

बड़े भाई ने छोटे को कुल्हाड़ी से मार डाला

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

दुर्ग-भिलाई, 13 अगस्त 2026। दुर्ग में पैसों का हिसाब दो सगे भाइयों के बीच विवाद की वजह बन गया। कहासुनी के बाद बड़े भाई ने कथित तौर पर छोटे भाई के सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर बघेरा में बुधवार सुबह मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। चॉइस सेंटर से होने वाली आमदनी के हिसाब-किताब को लेकर दो सगे भाइयों के बीच विवाद हुआ। आरोप है कि बड़े भाई देवेन्द्र देवांगन ने अपने छोटे भाई कैलाश देवांगन पर कुल्हाड़ी से सिर पर कई वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल कैलाश को परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के मुताबिक. देवेन्द्र और कैलाश दोनों मिलकर चॉइस सेंटर चलाते थे। बुधवार सुबह चॉइस सेंटर से होने वाली आय के पैसों के हिसाब-किताब को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हुई। विवाद बढ़ने पर देवेन्द्र ने कथित तौर पर घर में रखी कुल्हाड़ी उठा ली और कैलाश के सिर पर हमला कर दिया। कुल्हाड़ी के वार से कैलाश गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़ा। घर में मौजूद अन्य लोगों ने उसे तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

 घटना की जानकारी मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मर्च्युरी भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी बड़े भाई देवेन्द्र देवांगन को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक पूछताछ में विवाद का कारण चॉइस सेंटर की आय के हिसाब-किताब से जुड़ा होना सामने आया है। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी सहित अन्य साक्ष्यों को भी जांच के दायरे में लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Next Post

एकलव्य स्कूल के छात्रों का हल्लाबोल

शेयर करेछुरी में चार घंटे तक किया चक्काजाम, एसडीएम के आश्वासन पर खत्म हुआ आंदोलन छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कोरबा, 13 अगस्त 2026। छुरी स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय के स्कूली बच्चों ने अपनी मांगों को लेकर गुरुवार को एक बार फिर आंदोलन किया। बड़ी संख्या में छात्र सुबह करीब 7 बजे पढ़ाई […]

You May Like

जेन-जी की आदत को डॉक्टर्स ने बताया दिल के लिए खतरनाक....|....'हमारे खेलने का तरीका अलग, लेकिन...'....|....सर्फिंग में भारत का अभियान निराशाजनक तरीके से समाप्त....|....'मेडल की अहमियत को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता'....|....विनोद अदाणी के खिलाफ एमपीएस से जुड़ा मामला बंद....|....लिव-इन पार्टनर से विवाद के बाद गायब हुई महिला....|....शराब-तंबाकू की तरह बैन हों मीट के विज्ञापन....|....किताब-कलम की उम्र में हाथों में झाड़ू, सरकारी स्कूल की तस्वीरों से उठे सवाल....|....गुना पुलिस में एआई से होगा ड्यूटी मैनेजमेंट....|....अमेरिका में इतिहास का सबसे बड़ा स्टील प्लांट लगाएगा भारत का एस्सार ग्रुप