बहरीन में अमेरिकी रडार तबाह करने का दावा

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

नई दिल्ली, 13 नवंबर 2026। ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी IRNA की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रिवोल्यूशनरी गार्ड ने दावा किया है कि उसने बहरीन में अमेरिका के अर्ली वार्निंग रडार सिस्टम को नष्ट कर दिया है। गार्ड के अनुसार, यह हमला दक्षिणी ईरान के सिरिक बंदरगाह पर एक दूरसंचार खंभे (टेलीकम्युनिकेशन पोल) पर हुए अमेरिकी हमले के जवाब में किया गया।

बहरीन ईरान के प्रमुख आलोचक देशों में शामिल है। यहां अमेरिकी नौसेना का पांचवां बेड़ा (5th Fleet) तैनात है। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड ने अपने बयान में कहा कि रडार सिस्टम पर किया गया हमला अमेरिका के लिए गंभीर चेतावनी है और उसे अपने हमले बंद कर देने चाहिए।

सितंबर के बाद यह पहली बार है, जब ईरान की ओर से बहरीन में किसी अमेरिकी ठिकाने को निशाना बनाने का दावा किया गया है। फरवरी में शुरू हुए हवाई संघर्ष के दौरान ईरान ने अमेरिकी हमलों के जवाब में बहरीन समेत पड़ोसी अरब देशों में मौजूद अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया था। इसके बाद से ईरान लगातार होर्मुज जलडमरूमध्य में तेल टैंकरों को निशाना बनाता रहा है। यह जलमार्ग अंतरराष्ट्रीय तेल आपूर्ति और समुद्री व्यापार के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है।

ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी IRNA के मुताबिक, रिवोल्यूशनरी गार्ड ने शुक्रवार को दावा किया कि होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की कोशिश कर रहा एक एलपीजी (LPG) टैंकर बारूदी सुरंग से टकरा गया, जिससे उसमें विस्फोट हो गया।

रिवोल्यूशनरी गार्ड के मुताबिक, टैंकर जलडमरूमध्य के पूर्वी हिस्से से गुजर रहा था और उसने बार-बार दी गई चेतावनियों को नजरअंदाज किया था। हालांकि, इस घटना की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। समुद्री घटनाओं पर नजर रखने वाली ब्रिटिश सैन्य एजेंसी यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (UKMTO) की ओर से भी तत्काल इस घटना की कोई रिपोर्ट सामने नहीं आई।

ईरान लगातार जहाजों को चेतावनी दे रहा है कि वे उसकी अनुमति के बिना होर्मुज जलडमरूमध्य से न गुजरें। यह समुद्री मार्ग वैश्विक तेल आपूर्ति के लिए बेहद अहम है। ऐसे में यहां किसी भी तरह की सैन्य कार्रवाई या समुद्री घटना का असर अंतरराष्ट्रीय व्यापार और ऊर्जा बाजार पर पड़ सकता है।

Leave a Reply

You May Like

बहरीन में अमेरिकी रडार तबाह करने का दावा....|....टीबी के खिलाफ भारत की बड़ी जीत....|....भारत की वनडे क्रिकेट में दूसरी सबसे बड़ी हार....|....सरपंच के खिलाफ उपसरपंच और पंचों ने खोला मोर्चा....|....पत्नी की पीट-पीटकर हत्या, फिर नाले में गिरने की रची झूठी कहानी....|....नक्सल हमले में पैर गंवाने के बाद भी नहीं मानी हार....|....करोड़ों के प्रोजेक्ट में चिंतामण गणेश को जगह नहीं....|....कमाऊ पत्नी को दूसरे पति से गुजारा भत्ता नहीं....|....26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का आगाज....|....एसआईआर में नाम कटने पर भाजपा का बड़ा मंथन