भाजपा नेता की तलवार : कुल्हाड़ी से हत्या, देर रात धरने पर बैठे पार्टी कार्यकर्ता बोले- हमें न्याय दो

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

कर्नाटक 27 जुलाई 2022। कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता प्रवीण नेट्टारू की अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी। नेट्टारू भाजपा युवा मोर्चा के जिला सचिव थे। इस घटनाक्रम को लेकर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने भाजपा नेता के परिवार के सदस्यों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और उन्हें आश्वासन दिया कि जल्द ही न्याय होगा।

अस्पताल ले जाते हुई मौत

जानकारी के मुताबिक नेट्टारू मंगलवार की रात अपनी दुकान बंद कर रहे थे तभी बाइक पर आए अज्ञात हमलावरों ने उनपर जानलेवा हमला किया। उनपर कुल्हाड़ी और तलवार से भी हमला किया गया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए और अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई।

सीएम ने जताया दुख

मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने ट्वीट कर कहा कि दक्षिण कन्नड़ जिले से हमारी पार्टी के कार्यकर्ता प्रवीण नेट्टारू की बर्बर हत्या निंदनीय है। इस तरह के जघन्य कृत्य के अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा और कानून के तहत दंडित किया जाएगा। प्रवीण की आत्मा को शांति मिले। ईश्वर उनके परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करे।  

सड़कों पर बैठे कार्यकर्ता

इस बीच, बेल्लारे पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है। प्रवीण नेट्टारू बेल्लारे में एक दुकान चलाते थे। वहीं भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता प्रवीण नेट्टारू की हत्या के विरोध में कई भाजपा रात में ही सड़कों पर बैठ गए हैं। कार्यकर्ताओं ने ‘हमें न्याय चाहिए’ के नारे लगाए।

Leave a Reply

Next Post

'पुष्पा' के बाद अटल बिहारी वाजपेयी बने श्रेयस तलपड़े, 'इमरजेंसी' से फर्स्ट लुक हुआ रिलीज

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           नई दिल्ली 27 जुलाई 2022 । कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी में एक्टर श्रेयस तलपड़े पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का किरदार निभाते नजर आएंगे। इससे पहले फिल्म पुष्पा में अल्लू अर्जुन की आवाज हिंदी में डब करके श्रेसय तलपड़े ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। फिल्म […]

You May Like

जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव