UP Election 2022: कुंडा के सपा उम्मीदवार गुलशन यादव पर हमला, गाड़ी के कांच टूटे, राजा भैया समर्थक पर आरोप, पहुंची पुलिस फोर्स

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

प्रयागराज 27 फरवरी 2022। यूपी विधानसभा चुनाव के पांचवे चरण के मतदान के दौरान प्रतापगढ़ की हॉट सीट कुंडा से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी गुलशन यादव पर उनके ही गांव मानिकपुर क्षेत्र करेती में उस समय हमला हुआ जब वह रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया समर्थक कुंडा के साके सरदार को देखकर भड़क गए। इसी बात को लेकर मारपीट हो गई। बताया गया कि साके सरदार आदि ने गुलशन पर हमला कर दिया। मौके पर पुलिस फोर्स पहुंच गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी डा. नितिन बंसल के मुताबिक गुलशन यादव पूरी तरह सुरक्षित अपने घर में है। वहीं सपा जिलाध्यक्ष के साथ हल्की कहासुनी हुई थी। मौके पर पुलिस बल मौजूद है।

मौके पर शांति लेकिन इलाके में पहले से हैं तनाव के हालात

रविवार को मतदान के दौरान गुलशन पर हुए हमले की घटना के बाद प्रतापगढ़ के पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों का कहना स्थिति शांतिपूर्ण है। हालांकि सच यह है कि राजा भैया और गुलशन के बीच तनाव के चलते इलाके में भी कई दिन से ऐसा ही माहौल दोनों के समर्थकों के बीच बना हुआ था। कई दिन पहले गुलशन यादव के काफिले को रोककर राजा भैया समर्थकों नारे लगाए थे जिसके बाद मारपीट की नौबत बन गई थी। पुलिस समय रहते पहुंच गई और दोनों तरफ के लोगों को अलग कर दिया वरना टकराव होने ही वाला था। इससे पहले दोनों उम्मीदवारों के वीडियो और आडियो वायरल होने से भी यह सीट यूपी में चर्चित हो गई थी। उल्लेखनीय है कि गुलशन यादव पहले राजा भैया के साथ थे लेकिन फिर उनके बीच खटास आ गई और वे एक-दूसरे के खिलाफ हो गए। 

कुंडा की कुंडी बयान से चर्चा में यह सीट

तीन रोज पहले अखिलेश यादव ने प्रतापगढ़ में जनसभा में कुंडा में कुंडी लगाने का बयान दिया था जिस पर राजा भैया ने पलटवार किया कि ऐसा करने वाला कोई माई का लाल अभी तक पैदा नहीं हुआ है। राजा भैया ने सीधे अखिलेश को चुनौती देते हुए कहा कि वह सरकार में नहीं आने वाले हैं, और न सरकार आने दूंगा।

Leave a Reply

Next Post

लग रही लंबी-लंबी कतारें: दिल्ली में शराब पर छूट का खेल जारी, भाजपा ने केजरीवाल को लिखा पत्र, की आबकारी नीति में बदलाव की मांग

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 27 फरवरी 2022। शराब पर छूट का खेल दिल्ली में जारी है। एक बॉटल पर एक बॉटल मुफ्त मिलने की वजह से शराब की दुकानों के बाहर जहां लंबी-लंबी लाइनें लग रही हैं वहीं दुकान के भीतर भीड़। शराब के शौंकिनों के सामने सभी […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में 108 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, नकदी और सोना जब्त....|....दोस्तों के साथ मामूली झगड़ा, फिर तीन दिन बाद प्लास्टिक बैग में मिला नाबालिग का शव…पुलिसवालों पर टूट पड़ी भीड़, फूंकी गाड़ियां....|....रामनवमी में DJ बैन पर झारखंड विधानसभा में बवाल, विधानसभा में भिड़े सत्ता और विपक्ष के विधायक....|....कबीरधाम में पशु तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, चार आरोपी गिरफ्तार, सात मवेशी और दो पिकअप जब्त....|....संसद में उठा फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग का मुद्दा: खरगे के तीखे सवाल, नड्डा बोले- विपक्ष के ऐसे बयान निंदनीय....|....होर्मुज से गुजरेंगे भारतीय टैंकर: विदेश मंत्री जयशंकर और अराघची की बातचीत के बाद निकला रास्ता, मिली बड़ी राहत....|....सम्राट चौधरी के आवास पर पहली बार इतनी बड़ी बैठक; कुशवाहा और चौधरी आवास भी आ गया चर्चा में....|....शंकराचार्य बनाएंगे चतुरंगिणी सेना, शस्त्र उठाने से परहेज नहीं; गोरखपुर से शुरू होगी गविष्ठि यात्रा....|....'पड़ोसी देशों की रक्षा करेगा भारत', रक्षा राज्य मंत्री ने कहा-आतंकवाद बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे....|....महाराष्ट्र विधानसभा में बम की धमकी, बजट सत्र के बीच हड़कंप; पुलिस ने जांच शुरू की