उच्च न्यायालय आवासीय परिसर का औचक निरीक्षण

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बिलासपुर, 26 दिसंबर 2023। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर के माननीय मुख्य न्यायाधिपति रमेश सिन्हा जी के द्वारा उच्च न्यायालय आवासीय परिसर (अधिकारी एवं कर्मचारी) रहंगी रोड, चकरभाठा में स्थित “एफ”, “जी” “एच” एवं “आई” टाईप कॉलोनी परिसर में निर्माणाधीन भवनों एवं पूर्व से निर्मित मकानों काऔचक निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के समय निर्माण सामाग्री को व्यवस्थित तरीके से रखने हेतु निर्देशित किया ताकि कॉलोनी परिसर में निवासरत कर्मचारियों एवं उनके परिवार के सदस्यों के साथ किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति निर्मित न हो । निर्माणाधीन मकानों का निर्माण गुणवत्तापूर्ण सामाग्री से हो इसके लिए उचित निर्देश दिए। इसी क्रम में पूर्व से निर्मित मकानों का निरीक्षण करते हुए उन्होंने निर्देशित किया कि मकानों का रंग-रोगन कराया जाये, सीपेज की समस्या को दूर करने व दीवारों की दरारों को दुरुस्त करने और आवश्यक मरम्मत कार्य कराये जाने हेतु उपस्थित जिम्मेदार अधिकारियों को शीघ्रातिशीघ्र आवश्यक कार्यवाही करने के आदेश दिए । निरीक्षण के दौरान व्ही. एन. के. शास्त्री (S.D.O. (B&R), प्रशांत मिश्रा (Sub Engineer), एन.एस.बघेल (S.D.O. (E & M)), देवेन्द्र यादव (Sub Engineer (E&M)) उपस्थित थे, उन्हें निरीक्षण के दौरान पायी गई खामियों को दूर करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। इसके उपरांत उच्च न्यायालय आवासीय परिसर में स्थित क्लब, जजेस क्लब, अतिथि गृह एवं विशिष्ट अतिथि गृह का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उक्त सभी जगहों की रंग-रोगन कराने व आवश्यक मरम्मत शीघ्रातिशीघ्र कराने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान माननीय मुख्य न्यायाधिपति के साथ रजिस्ट्रार जनरल अरविन्द कुमार वर्मा, एडिशनल रजिस्ट्रार कम पीपीएस एम. व्ही.एल.एन. सुब्रहमन्यम, कोर्ट ऑफिसर फनेन्द्र कुमार बिसेन, प्रोटोकॉल अधिकारी रविन्द्र सिंह नेगी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Next Post

वीर बाल दिवस पर बोले पीएम मोदी, 'आज का युवा कुछ कर गुजरना चाहता है'

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 26 दिसंबर 2023। दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आज वीर बाल दिवस कार्यक्रम मनाया गया। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे। जहां कार्यक्रम में बच्चों ने प्रस्तुति दी। यहां पीएम मोदी का सम्मान किया गया। साथ ही उन्होंने यहां […]

You May Like

कैंसर के खिलाफ जंग में बड़ी जीत....|....युवराज-वाल्मीकि की हैट्रिक ने संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को किया परास्त....|....40 हजार रुपये सैलरी, करोड़ों की संपत्ति!....|....रामचंडी मंदिर पहुंचे सीएम विष्णुदेव साय....|....पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ....|....श्रीकृष्ण के जीवन पर शोध करने वालों को सरकार देगी सहयोग....|....स्लोवाक राजदूत पर चला शाहरुख की फिल्म का जादू....|....बंगाल की खाड़ी में उठेगा चक्रवाती तूफान....|....अमेरिकी चुनावी रैलियों में छाया ऑपरेशन सिंदूर....|....सड़क के गड्ढे भरने में नाकाम मंत्री अधिकारियों को फटकारते हुए रील बनाने में व्यस्त - कांग्रेस