फ्रिज में क्या आप भी रखते हैं गूंथा हुआ आटा, इनसे बनी रोटियां बना सकती हैं बीमार, आज ही सुधार लें ये आदत

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बिलासपुर 23 नवंबर 2023। व्‍यस्‍त जिंदगी में सुबह सुबह उठकर जल्‍दी जल्‍दी रोटियां बनाना एक मुश्किल काम लगता है. इस काम को आसान बनाने के लिए अधिकतर घरों में लोग रात के वक्‍त ही आटा गूंथकर फ्रिज में रख देते हैं और उस आटे से सुबह फटाफट रोटियां या पराठे बनाकर बच्‍चों को ब्रेकफास्‍ट और टिफिन में दे देते हैं. ऐसा करने से समय की बचत हो जाती है और सुबह सुबह मेहनत भी कम लगता है. लेकिन क्‍या आप जानते हैं कि जिस आटे को आप रात के वक्‍त फ्रिज में रख रहे हैं, सुबह होते होते उस आटे में कई ऐसे बैक्‍टीरिया पनप जाते हैं जो सेहत को बिगाड़ सकते हैं. यहां हम बता रहे हैं कि आटा फ्रिज में रखने से क्‍या परेशानियां हो सकती हैं और यह सेहत कितना नुकसान पहुचा सकता है।

एक्‍सपर्ट की मानें तो अगर आप रात के वक्‍त आटा गूंथकर इसे फ्रिज में स्‍टोर कर देते हैं और ये सोचते हैं कि आटा खराब नहीं होगा तो ये आपकी गलतफहमी है. दरअसल फ्रिज की ठंडक बैक्‍टीरिया को मारती नहीं और ये बैक्‍टीरिया सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

जब आप ताजा आटे से रोटियां बनाते हैं तो इसमें भरपूर मात्रा में पोषक तत्‍व मौजूद होता है जो सेहत के लिए फायदेमंद होता है. लेकिन जब आप इसी आटे को फ्रिज में स्‍टोर कर देते हैं तो इसके कई मिनरल और विटामिन्‍स खराब हो सकते हैं।

दरअसल जब आप आटे को फ्रिज में रखते हैं तो इसमें मौजूद ग्‍लूटेन खराब हो सकता है. इसका असर स्‍वाद पर भी पड़ता है. इस वजह से ये खट्टी और सख्‍त हो सकती है. इनसे बनी रोटियां भी नर्म नहीं बनती. यही नहीं, फ्रिज में रखे आटे में नमी भर जाती है जिसकी वजह से ये चिपचिपी और भारी बन बन जाती हैं. इसलिए बेहतर होगा कि आप ताजा गूंथे आटे से ही रोटियां बनाएं और खाएं।

Leave a Reply

Next Post

कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्र एवं स्कूल का किया निरीक्षण

शेयर करेबीईओ सहित सीएसी एवं प्रधानपाठक को शो कॉज नोटिस सरकारी स्कूल के बच्चों की बेबाकी एवं आत्मविश्वास से प्रभावित हुए कलेक्टर, ईनाम में सभी बच्चों को खिलाई बिस्किट खरीदी केन्द्रों में अपने समक्ष तौलाया धान, चेताया- किसानों से न हो धोखाधड़ी ्र छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बिलासपुर 24 नवम्बर 2023। कलेक्टर […]

You May Like

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय....|....विधानसभा में अफीम की खेती मुद्दे पर हो रहा हंगामा....|....सऊदी की ईरान को खुली चेतावनी- हमले जारी रहे तो होगा “सबसे बड़ा नुकसान”....|....'बिना किसी भेदभाव के सभी को न्याय मिलेगा...' जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं जनसमस्याएं; दिए ये निर्देश....|....मुख्यमंत्री साय ने महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त की जारी, 641 करोड़ रुपये अंतरित....|....छत्तीसगढ़ में बालोद कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, जयस्तंभ चौक सील; पुलिस बल तैनात....|....शक्ति की समृद्धि: आर्थिक आत्मनिर्भरता देगी नारी शक्ति को नई उड़ान, घर से बदलाव की शुरुआत....|....हिंदू युवतियों का धर्मांतरण: संदिग्ध आतंकी से पूछताछ, ये हैं वो सवाल, जिनके अयान जावेद ने नहीं दिए जवाब....|....अमरोहा: मटर प्लांट में अमोनिया गैस का रिसाव, छह महिलाओं कर्मियों की हालत बिगड़ी, अन्य में मची भगदड़....|....कोच के तौर पर भी चैंपियन गंभीर: दो आईसीसी ट्रॉफी दिलाने वाले पहले भारतीय कोच बने गौतम, आलोचकों को दिया जवाब