भीषण सड़क हादसा :बोलेरो और ट्रक में आमने-सामने टक्कर, 8 लोगों की मौत, अस्थि विसर्जन कर तेलंगाना से लौट रही थी फैमिली

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 23 नवंबर 2022। छत्तीसगढ़-तेलंगाना राज्य की सीमा पर भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत हो गई। एक्सीडेंट में घायल दो बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिनका इलाज जारी है। मरने वाले सभी एक ही परिवार के सदस्य थे। बोलेरो वाहन से ये सभी भद्राचलम में अस्थि विसर्जन के लिए गए हुए थे। लौटते समय बोलेरो और ट्रक की आमने-सामने से टक्कर हो गई।

दोनों वाहनों की टक्कर इतनी भीषण थी कि 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को अस्पताल पहुंचाया जहां दो लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पोस्टमॉर्टम के बाद सभी 8 शवों को आज बम्हनी गांव पहुंचाया गया है।

भद्राचलम से बस्तर लौट रहे थे

पुलिस के मुताबिक कुछ दिन पहले कोंडागांव जिले में पदस्थ एक जवान ने सुसाइड कर लिया था। मृत जवान के परिवार के 10 सदस्य बोलेरो वाहन में सवार होकर तेलंगाना के भद्राचलम में दो दिन पहले अस्थि विसर्जन के लिए गए हुए थे। मंगलवार की देर शाम बस्तर लौट रहे थे। इसी बीच छत्तीसगढ़ से 30 किमी पहले बोड्डुगुडेम गांव के पास वाहन की ट्रक से भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद वाहन में सवार कुछ लोग दूर जा गिरे जबकि ड्राइवर समेत एक बुजुर्ग वाहन में ही फंसे थे। इस हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, 4 लोग घायल हो गए। मार्ग से गुजर रहे लोगों ने सभी घायलों को भद्राचलम अस्पताल पहुंचाया, जहां 2 लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 2 घायलों का इलाज जारी है। मृतकों और घायलों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं।

मोहन मरकाम पहुंचे बम्हनी गांव

बोलेरो को ड्राइवर राजेश ठाकुर चला रहा था। हादसे में जान गंवाने वाले सभी बम्हनी गांव के निवासी थे। पोस्टमॉर्टम के बाद सभी शवों को गांव लाया गया। 8 शव एक साथ पहुंचने से गांव में मातम छाया हुआ है। सूचना मिलते ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम भी गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात कर रहे हैं।

Leave a Reply

Next Post

शेमारू उमंग, सस्पेंस से भरे फैंटेसी ड्रामा शो 'राज़ महल' के साथ करेगा अपने दर्शकों का मनोरंजन

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 24 नवंबर 2022। शेमारू उमंग अपने दमदार ओरिजिनल फैंटेसी ड्रामा ‘राज़ महल’ के साथ अपने दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह तैयार है। 28 नवंबर से यह शो चैनल के प्राइम टाइम पर सोमवार से शनिवार रात 8.30 बजे प्रसारित होगा। यह दिलचस्प […]

You May Like

जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव