दिल्ली में महिला सम्मान योजना शुरू, अरविंद केजरीवाल ने खुद कराया रजिस्ट्रेशन

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 23 दिसंबर 2024। राजधानी दिल्ली में आज से महिला सम्मान योजना के लिए रजिस्ट्रेशन की शुरुआत हो चुकी है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और मुख्यमंत्री आतिशी ने खुद रजिस्ट्रेशन कर इसकी शुरूआत की है। दिल्ली के किदवई नगर में आप नेता पहुंचे थे।  वहीं कुछ दिनों पहले अरविंद केजरीवाल ने इस योजना को शुरू किए जाने का जिक्र किया था। मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के अंतर्गत दिल्ली की महिलाओं को चुनाव से पहले एक हजार रुपये दिए जाएंगे। वहीं, चुनाव के बाद इस राशि को बढ़ाकर 2100 कर दिया जाएगा। 23 दिसंबर से इस योजना में रजिस्ट्रेशन की शुरुआत हो गई है। पार्टी नेता और कार्यकर्ता घर-घर जाकर महिलाओं का रजिस्ट्रेशन करेंगे। 

केजरीवाल ने बताया कैसे मिलेगा लाभ
अरविंद केजरीवाल ने बताया कि योजना का एलान होने के बाद लोग फोन करने पूछ रहे हैं कि पंजीकरण कब से शुरू होगा। उन सभी का इंतजार खत्म हो रहा है। सोमवार से पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगा। इसके लिए कहीं लाइन लगाने की जरूरत नहीं है। आप कार्यकर्ता लोगों के घर पहुंचेगे। इसके लिए पार्टी ने दिल्ली के हर इलाके में बड़ी संख्या में टीमें तैनात की हैं। जिनका भी पंजीकरण हो, उनको अपना कार्ड अपने पास रखना है। सरकार बनने के साथ लोगों के खाते में पैसे आने लगेंगे।

Leave a Reply

Next Post

चुनाव के बीच शतरंज खिलाड़ी तानिया सचदेव ने दिल्ली सरकार पर साधा निशाना, सीएम आतिशी ने दिया जवाब

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 23 दिसंबर 2024। भारतीय शतरंज खिलाड़ी और महिला ग्रैंडमास्टर तानिया सचदेव ने खेल के लिए समर्थन नहीं मिलने पर अपनी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने दिल्ली सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि शतरंज ओलंपियाड जैसे अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण