सलमान के आवास के बाहर गोलीबारी: लॉरेंस बिश्नोई, उसके भाई को ‘वांछित आरोपी’ घोषित किया गया

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 21 अप्रैल 2024। मुंबई पुलिस ने जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसके छोटे भाई अनमोल बिश्नोई को बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के आवास के बाहर गोलीबारी की घटना मामले में ‘वांछित आरोपी’ घोषित किया है. एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि इस सप्ताह की शुरुआत में मामले में गिरफ्तार विक्की गुप्ता और सागर पाल को कथित तौर पर बिश्नोई बंधुओं से निर्देश मिल रहे थे। अधिकारी ने यह भी बताया कि मामले की जांच कर रही पुलिस की अपराध शाखा ने भारतीय दंड संहिता की धारा 506(2) (मौत या गंभीर चोट पहुंचाने की धमकी के साथ आपराधिक धमकी) और 201 (सबूतों को गायब करना या अपराधी को बचाने के लिए गलत जानकारी देना) प्राथमिकी में जोड़ी है। सलमान खान के बांद्रा स्थित आवास ‘गैलेक्सी अपार्टमेंट’ पर 14 अप्रैल की सुबह दो मोटरसाइकिल सवार लोगों द्वारा गोलीबारी करने के बाद पुलिस ने आईपीसी की धारा 307 (हत्या का प्रयास) के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी।

पुलिस ने 16 अप्रैल को गुप्ता और पाल को गुजरात के भुज से गिरफ्तार किया था. अधिकारियों ने दावा किया कि जब गुप्ता मोटरसाइकिल चला रहा था तो पाल ने कथित तौर पर गोलियां चलाईं. घटना के बाद हमले की जिम्मेदारी लेते हुए अनमोल बिश्नोई के नाम से बनाया गया एक फेसबुक पोस्ट सामने आया। अधिकारी ने कहा, जिस ‘आईपी’ पते से पोस्ट अपलोड किया गया था, वह पुर्तगाल का पाया गया. गौरतलब है कि इसे गोलीबारी की घटना से तीन घंटे पहले अपलोड किया गया था. पुलिस अधिकारी ने बताया कि अनमोल के नाम का फेसबुक अकाउंट एक विदेशी मोबाइल नंबर का उपयोग करके बनाया गया था।

Leave a Reply

Next Post

निसान ने नई दिल्ली में बढ़ाया नेटवर्क

शेयर करेदेशभर में निसान टचपॉइंट्स की संख्या 270 पर पहुंची छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली/मुंबई। निसान मोटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (एनएमआईपीएल) ने दिल्ली में चार नए कस्टमर टचपॉइंट्स लॉन्च कर दिए हैं। नई लॉन्चिंग के साथ देशभर में निसान टचपॉइंट्स की संख्या 270 पर पहुंच गई है। दिल्ली में खोले गए […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप