एक्शन मोड में रायपुर पुलिस, वाहनों से हटाए जा रहे पदनाम पट्टिका, 2414 ड्राइवर पर चालानी कार्रवाई

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 14 अक्टूबर 2023। छत्तीसगढ़ में आदर्श आचार्य संहिता लागू होने के बाद रायपुर पुलिस एक्शन मोड पर हैं। राजधानी रायपुर में यातायात पुलिस चेकिंग अभियान चला रही है। रायपुर पुलिस की ओर से आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद अब तक कुल 2 हजार 414 ड्राइवर पर चालानी कार्रवाई करते हुए 17 लाख 7 हजार 200 रुपए समन शुल्क परिशमन किए गए हैं।  छत्तीसगढ़ में आदर्श आचार संहिता लागू होते ही यातायात पुलिस एक्शन मोड पर हैं। यातायात थानों से अलग-अलग टीम बनाकर शहर के सभी चौक-चौराहों पर चेकिंग अभियान शुरू कर दी है। प्रदेश में आचार संहिता लागू होने से अब तक 22 गाड़ियों से पदनाम पट्टीका निकलवाया गया है, 35 बुलेट पर अनाधिकृत साइलेंसर लगाने पर कार्रवाई और नशे की हालत में गाड़ी चलाने वाले 58 ड्राइवर पर कार्रवाई की गई है। 

बीते दिनों शुक्रवार को रायपुर पुलिस की ओर से शहर के चौक-चौराहों पर स्टॉपर लगाकर शहर अंदर आने वाले और  बाहर जाने वाले सभी प्रकार के चारपहिया गाड़ियों को चेक किया गया। चेकिंग के दौरान गाड़ियों से पदनाम का पट्टिका निकल गए, बुलेट से ज्यादा आवाज देने वाली साइलेंसर और गाड़ी में काली फिल्म और नशे की हालत में गाड़ी ड्राइवर पर कडी कार्रवाई की जा रही है।  

Leave a Reply

Next Post

भाजपा नेता जुए खिलवाने में संलिप्त, भूपेश बघेल बोले – इसलिए केंद्र की भाजपा सरकार ऑनलाइन सट्टेबाजी पर नहीं लगाती प्रतिबंध

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर/भाटापारा 14 अक्टूबर 2023। बीजेपी नेता के यहां जुआरी पकड़े जाने पर सीएम भूपेश बघेल ने केंद्र की भाजपा सरकार पर बड़ा हमला किया है।  बीजेपी पर निशाना साधते उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा के नेता जुए खिलवाने में संलिप्त हैं. इसलिए केंद्र की भाजपा […]

You May Like

पायलट मच्छर को UAE का सम्मान, राष्ट्रपति ने गले लगाया....|....अभिषेक शर्मा बने नंबर-1 टी20 बल्लेबाज....|....करवा चौथ 2026: डायबिटीज-हाई बीपी की शिकार महिलाएं व्रत से पहले जान लें ये बातें, वरना बिगड़ सकती है सेहत....|....रेलवे का स्पेशल ट्रेन से इन्कार....|....रायपुर में अर्नब चक्रवात का असर: आसमान में छाए घने काले बादल....|....जल्दी अमीर बनने के चक्कर में अजय ने नकली शराब बनाई....|....भोपाल में दिवाली पर सख्ती: पटाखा दुकानों का पास रहेंगी फायर टीमें....|....करवा चौथ पर 29 अक्तूबर को छुट्टी....|....अल्पसंख्यक संस्थानों को धार्मिक पाठ्यक्रम में छूट....|....विपक्ष के शोर-शराबे के बीच अनुपूरक बजट समेत 10 विधेयक पारित, इन मुद्दों पर गरमाया सदन