पश्चिम बंगाल : चुनाव बाद हुई हिंसा के मामले में 11 गिरफ्तार, कूच बिहार में हुई हत्या के केस में बड़ी कार्रवाई

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कोलकाता 13 सितम्बर 2021। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों के बाद हुई हिंसा की जांच कर रही सीबीआई ने 11 लोगों को दो अलग-अलग हत्या के मामलों में गिरफ्तार किया है। सीबीआई अधिकारियों ने बताया कि सात लोगों को कूच बिहार में हुई हरधन रॉय की हत्या के मामले में रविवार को गिरफ्तार किया गया, जबकि चार लोगों को शनिवार को तूफानगंज में हुई सहीनूर अहमद की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया था। 

सीबीआई अधिकारियों के मुताबिक, कूच बिहार में मृतक हरधन रॉय भाजपा समर्थक था और उसके परिवार ने आरोप लगाया था कि गिरफ्तार सातों आरोपियों में से एक अर्जुन मुंडा ही हरधन को 3 मई को राजाघोड़ा नदी पर लेकर गया था, जहां बाद में वह लहूलुहान हालत में मिला था। इस मामले में दर्ज एफआईआर के मुताबिक, हरधन को तत्काल अस्तपाल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। उधर, तूफानगंज की हत्या से जुड़ी एफआईआर के मुताबिक, 4 मई को टीएमसी समर्थक सहीनूर अहमद व प्रसेनजीत रात का खाना खा रहे थे, जहां चार भाजपा समर्थक भी उनके साथ खाना खा रहे थे। खाना खाने के बाद सहीनूर और प्रसेनजीत पर चारों भाजपा समर्थकों ने हमला बोल दिया था और उन्हें बुरी तरह घायल हालत में नजदीकी मक्का के खेत में फेंककर भाग गए थे। प्रसेनजीत की जान उपचार के बाद बच गई, लेकिन सहीनूर ने दम तोड़ दिया था। 

सीबीआई ने कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश के बाद इन मामलों में मुकदमे दर्ज करते हुए जांच शुरू की थी। साथ ही राज्य पुलिस की तरफ से इन मामलों में पहले से दर्ज एफआईआर भी अपने पास स्थानांतरित कर ली थी। इन मामलों में जांच अभी जारी है।

Leave a Reply

Next Post

चारधाम यात्रा: यात्रा शुरू करने की मांग पर आज फिर होगा कांग्रेस का बदरीनाथ कूच, पुलिस बल तैनात

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर जोशीमठ 13 सितम्बर 2021। चारधाम यात्रा शुरू करने की मांग पर सोमवार को आज फिर कांग्रेस बदरीनाथ धाम कूच कार्यक्रम है। जोशीमठ से दोपहर करीब 12 बजे कांग्रेस कार्यकर्ता बदरीनाथ के लिए प्रस्थान करेंगे। जानकारी के मुताबिक प्रदर्शन में करीब 100 कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। कांग्रेस के कार्यक्रम को देखते […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान