पहलगाम आतंकी हमले में बाल-बाल बचे पलारी के सात पर्यटक, सभी सुरक्षित, श्रीनगर से लौट रहे हैं छत्तीसगढ़

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

भाटापारा/बलौदाबाजार 25 अप्रैल 2025। जम्मू-कश्मीर के पर्यटन स्थल पहलगाम में हुए आतंकी हमले के दौरान छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के पलारी क्षेत्र के सात पर्यटक बाल-बाल बच गए। यह सभी लोग जनपद पंचायत पलारी अंतर्गत एक गांव के निवासी हैं और बीते दिनों कश्मीर घूमने गए थे। बताया जा रहा है कि जब पहलगाम में आतंकी हमला हुआ, उस समय ये सभी पर्यटक घटना स्थल से मात्र 500 मीटर की दूरी पर मौजूद थे। उन्होंने अपनी आंखों से उस भयावह मंजर को देखा, जिससे सभी भयभीत हो उठे। गनीमत रही कि सभी लोग सुरक्षित बच निकले।

वर्तमान में ये पर्यटक श्रीनगर से छत्तीसगढ़ वापस लौट रहे हैं। उनके परिजन और ग्रामीणों को जब इस घटना की जानकारी मिली तो सभी ने राहत की सांस ली। प्रशासन की ओर से भी संपर्क कर पर्यटकों की सुरक्षा की पुष्टि की गई है। स्थानीय लोग प्रशासन और ईश्वर का आभार व्यक्त कर रहे हैं कि उनके गांव के लोग सकुशल हैं।

Leave a Reply

Next Post

पहलगाम आतंकी हमले में नजाकत अली ने दिखाया अदम्य साहस, सरगुजा के 11 लोगों की बचाई जान

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर जम्मू-कश्मीर 25 अप्रैल 2025। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में अनंतनाग निवासी कपड़ा व्यापारी नजाकत अहमद शाह (28) ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग के 11 लोगों की जान बचाई। हमले के दौरान नजाकत ने चिरमिरी […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप