भाजपा युवा मोर्चा ने शुरू की लोकसभा की तैयारी, प्रदेश स्तरीय बैठक में तीन महीने का रोडमैप बनाएंगे

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

भोपाल 24 दिसंबर 2023। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में बंपर जीत के बाद भाजपा ने लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। इसमें भाजपा के अलग-अलग मोर्चा भी सक्रिय हो गए हैं। इसी कड़ी में रविवार को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने प्रदेश स्तरीय बैठक बुलाई। युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार ने बताया कि भारतीय जनता युवा मोर्चा की हमारी यह प्रदेश स्तरीय बैठक है। इसमें आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर जनवरी, फरवरी और मार्च में काम को लेकर चर्चा की जाएगी। इसका उद्देश्य विधानसभा चुनाव की तरह उत्कर्ष प्रदर्शन कर संगठन की गतिविधियों को नीचे तक लेकर जाना तय किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह हमारी महत्वपूर्ण कामकाजी बैठक है। बैठक को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री रोहित चहल संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि यह बैठक आज दिनभर चलने वाली है। इसमें आगामी समय का रोडमैप तैयार करेगे।  

Leave a Reply

Next Post

भारतीय महिला टीम ने पहली बार ऑस्ट्रेलिया को टेस्ट में हराया, मुंबई में आठ विकेट से मिली जीत

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 24 दिसंबर 2023। भारतीय महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट में शानदार प्रदर्शन जारी है। उसने इंग्लैंड के बाद अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी जीत हासिल कर ली है। टीम इंडिया ने इकलौते टेस्ट मैच में कंगारू टीम को आठ विकेट से हराया। भारत ने पहली […]

You May Like

मनरेगा की खुदाई के दौरान निकला मानव कंकाल....|....बोर्ड की मान्यता रद्द होने से अभ्यर्थी अयोग्य नहीं....|....पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़....|....345 बस्तियों से निकले आरएसएस के पथ संचलन....|....वित्तीय अनियमितताओं पर सरकार का बड़ा एक्शन....|....रजनी पाटिल का आरोप, देश में 13 करोड़ लोगों के वोट काटे गए....|....आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में दौड़े सीएम....|....सीएचसी के सरकारी आवास में गर्भवती महिला की गला दबाकर हत्या....|....दीपोत्सव 2026 : सात नवंबर को अयोध्या बनाएगी कीर्तिमान....|....पैरा एशियन गेम्स: पीएम नरेंद्र मोदी ने भारतीय दल को रिकॉर्ड प्रदर्शन पर दी बधाई