ड्रग्स मामला: बॉलीवुड एक्ट्रेस क्रिसन परेरा शारजाह जेल से रिहा, वीडियो काॅल पर मां से की बात

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 27 अप्रैल 2023। ‘सड़क 2’ और ‘बाटला हाउस’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं अभिनेत्री   क्रिसन परेरा को लेकर पिछले दिनों एक ऐसी खबर आई थी, जिसने सभी को हिलाकर रख दिया था। क्रिसन परेरा को बीते दिनों यूएई पुलिस ने  ड्रग्स के आरोप में गिरफ्तार किया था। हालांकि, अब खबर है कि अभिनेत्री को बीते दिन जेल से रिहा कर दिया गया है। क्रिसन के भाई केविन परेरा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें शारजाह जेल से रिहा होने के बाद क्रिसन अपने परिवार संग बात करती नजर आ रही हैं।
खुशी से झूम उठीं क्रिसन की मां
क्रिसन के भाई केविन परेरा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, अभिनेत्री शारजाह जेल से रिहा होने के बाद वीडियो कॉल पर वह अपनी मां से बात करती दिखाई दे रही हैं। बेटी से बात कर उनकी मां खुशी से झूमती नजर आ रही हैं। केविन ने इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा करते हुए लिखा, ‘क्रिसन आजाद है!!! वह अगले 48 घंटे में भारत में होगी।

48 घंटे में भारत लौटेंगी क्रिसन
साझा किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि जब उनकी मां और परिवार के अन्य सदस्य क्रिसन से बात कर रहे थे, तो अभिनेता की आंखों में आंसू आ गए। उनकी मां प्रमिला परेरा कहती हैं, ‘तुम आजाद हो।’ मुंबई के संयुक्त पुलिस आयुक्त लखमी गौतम ने कहा कि अभिनेत्री के 48 घंटे के भीतर भारत लौटने की उम्मीद है।

क्रिसन को फंसाया गया था
क्रिसन परेरा को एक अप्रैल को शारजाह हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया गया था। मुंबई अपराध शाखा को बाद में पता चला कि एक कुत्ते को लेकर हुए झगड़े के बाद अभिनेत्री को एक बेकरी मालिक ने बदला लेने के लिए फंसाया था। पुलिस ने बेकरी के मालिक एंथनी पॉल और एक बैंक में असिस्टेंट मैनेजर राजेश बोभाटे को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने क्रिसन परेरा को फंसाने में एंथनी की मदद की थी।

Leave a Reply

Next Post

साइबर युद्ध से निपटने के लिए सेना ने बनाई साइबर विंग, कई और बातों पर भी हुआ अहम फैसला

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 27 अप्रैल 2023। साइबर और प्रौद्योगिकी आधारित चुनौतियों से निपटने तथा अत्याधुनिक संचार प्रणाली की बढ़ती जरुरत तथा उसे सुरक्षित रखने के लिए सेना ने जल्द से जल्द कमान साइबर आपरेशन और स्पोर्ट विंग (CCOSW) संचालित करने का निर्णय लिया है। सेना की ओर […]

You May Like

राष्ट्रपति द्रौपदी ने जारी किया 200 रुपए का स्मारक सिक्का....|....स्नातक के 40 और शिक्षक के 13 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कल....|....ड्राइविंग लाइसेंस के लिए कैमरे से होगी निगरानी....|....थाने में पुलिस से भिड़ा निगरानीशुदा बदमाश, हाथापाई....|....जन विश्वास अभियान में अब अचानक जिलों में पहुंचेंगे सीएम....|....दिल्ली की हवा: एक रात में टूट गए 10 साल के रिकॉर्ड....|....सिरपुर हमारी समृद्ध सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर : मुख्यमंत्री साय....|....एशियन पैरा गेम्स: प्रमोद-मनीषा की जोड़ी और सुहास एलवाई ने जीता कांस्य पदक....|....पुरुषों में दिखें ये 7 लक्षण तो तुरंत कराएं डायबिटीज की जांच....|....भारतीय शेयर बाजार में आएंगे 100 अरब डॉलर