‘वोट चोरी’ विवाद पर अमित मालवीय ने राहुल गांधी को घेरा, दावा- पवन खेड़ा के दो EPIC

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 02 सितंबर 2025। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ‘वोट चोरी’ के आरोप पर पलटवार किया है। मालवीय ने कहा कि राहुल गांधी ने जोर-शोर से वोट-चोरी की बात छेड़ी। लेकिन यह भूल गए कि उनकी मां सोनिया गांधी भारत की नागरिकता हासिल करने से पहले मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करा चुकी थीं। इसी तरह अब सामने आया है कि कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा के दो पहचान पत्र नंबर सक्रिय हैं, जो गांधी परिवार से अपने नजदीतीक संबंधों का दिखावा करना कभी नहीं भूलते। एक नंबर जंगपुरा विधानसभा क्षेत्र में है और दूसरा नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में, जो क्रमश: पूर्वी दिल्ली और नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्रों के अंतर्गत आते हैं। उन्होंने कहा, एक ईपीआईसी नंबर जंगपुरा विधानसभा क्षेत्र (पूर्व दिल्ली लोकसभा) का है और दूसरा नया दिल्ली विधानसभा क्षेत्र का (नयी दिल्ली लोकसभा)। इसका मतलब है कि पवन खेड़ा के पास दो मतदाता पहचान पत्र हैं, जो चुनावी कानून के अनुसार एक व्यक्ति के लिए अस्वीकार्य है।भाजपा नेता ने आगे कहा, अब चुनाव आयोग को इस बात की जांच करनी चाहिए कि आखिरकार पवन खेड़ा के पास दो सक्रिय ईपीआईसी क्यों हैं और क्या उन्होंने एक से अधिक बार वोट किया, यह स्पष्ट रूप से चुनाव कानून का उल्लंघन है।

उन्होंने आगे कहा, मामले की गंभीरता इसी से बढ़ जाती है कि पवन खेड़ा बिहार में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके मतदाताओं को गुमराह करने और भारत के मजबूत चुनावी प्रक्रिया को कमजोर करने में लगे हुए हैं और यह सब उस समय हो रहा है जब राहुल गांधी ने महादेवपुरा विधानसभा क्षेत्र (बंगलूरू) में कथित ‘फर्जी मतदाताओं’ के आधार पर वोट चोरी की बात छेड़ रहे हैं, लेकिन अब तक उन्होंने उस आरोप के सबूत देने के लिए शपथपत्र वाली कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई। साथ ही, सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र में कथित गड़बड़ी के आरोप को पहले ही खारिज कर दिया है।

Leave a Reply

Next Post

सीएम दिल्ली में उद्योगपतियों के साथ करेंगे वन-टू-वन मीटिंग, टेक्सटाइल सेक्टर पर होगा फोकस

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर भोपाल 02 सितंबर 2025। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तीन सितंबर को दिल्ली में होने वाले “इन्वेस्टमेंट अपॉर्च्युनिटीज इन पीएम मित्रा पार्क” के इंटरैक्टिव सेशन में शामिल होंगे। इस अवसर पर केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह भी मौजूद रहेंगे। इंटरैक्टिव सेशन में टेक्सटाइल सेक्टर के निवेशकों और […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण