कॉलेज स्टूडेंट जैसी दिखती हैं 52 साल की भाग्यश्री , ये है उनके फिटनेस का राज

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

मैंने प्यार किया बॉलीवुड की  सबसे बेस्ट रोमांटिक फिल्मों में से एक मानी जाती है। भाग्यश्री ( Bhagshree ) और सलमान खान को फिल्म में बहुत पसंद किया गया था। मैंने प्यार किया के बाद भाग्यश्री ने कोई दूसरी हिट फिल्म नहीं लेकिन आज भी वो फैंस के जेहन में बसी हैं। ‘मैंने प्यार किया’ की वो प्यारी सी सुमन अब 52 साल की हो गई है   घर घर में पॉपुलर हुई भाग्यश्री ( BhagyaShree) 52 साल की हो चुकी हैं लेकिन उनको देखकर लगता है मानो उन्होंने बढ़ती उम्र को रोक रखा है।  आज भी  वो बहुत हॉट और यंग दिखती हैं। भाग्यश्री सोशल मीडिया पर आए दिन अपने फिटनेस के वीडियो शेयर करती रहती हैं और फैंस को प्रेरणा देती हैं।  भाग्यश्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वो खुद एक्सरसाइज करती हुई नजर आ रही हैं। उन्होंने उल्‍टे वॉक करने के फायदों के बारे में फैंस को बताया था। हालांकि ये सुनने में थोड़ा अटपटा लग रहा होगा। लेकिन भाग्‍यश्री ने इसके इतने सारे फायदे बताए हैं कि आप भी जानकर हैरान हो जाएंगे।

भाग्‍यश्री ने इन एक्सरसाइज के फायदे बताते हुए कैप्‍शन में लिखा, ‘आपके मन में यही सवाल आ रहा होगा कि उल्‍टा क्‍यों चलना? जब कोई मुश्किल से आगे चलने के लिए समय निकाल पाता है। तो जवाब आपकी न्यूरोलॉजिकल फिजियोलॉजिकल फिटनेस से अधिक फायदा पाने की जरूरत रखता है। हम सभी ने बहुत बार पढ़ा है कि आपके शरीर को एक निश्चित एक्‍सरसाइज की आदत हो जाती है, और अवचेतन मन-मूवमेंट को संभाल लेता है। यह केवल तब होता है जब आप कुछ अलग करते हैं, मन को उस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए खुद को फिर से तैयार करना पड़ता है।’

बता दें उन्‍होंने आगे बताया कि ‘ये एक सिंपल तरीका है एक्‍सरसाइज करने का। इससे अल्जाइमर, भूलने की बीमारी और किसी भी ऐसे मेंटल मेटाबॉलिज्‍म में देरी होती है जो ऐज या समय के बदलते बदलाव के कारण होती है।तो पीछे की ओर चलने से इंद्रियां तेज होती हैं, मेंटल हैल्थ में सुधार होता है।’ 

भाग्यश्री अब फिल्मों में वापसी कर रही हैं। आने वाले दिनों में वो प्रभास की फिल्म राधे श्याम और कंगना की फिल्म में थलाइवी में नजर आएंगी। 

Leave a Reply

Next Post

मथुरा में किसानों की महापंचायत: प्रियंका गांधी बोलीं- मोदी सरकार का विवेक मर चुका, भगवान् कृष्ण इनका अहंकार तोड़ेंगे

शेयर करेप्रियंका गांधी वाड्रा ने किया संबोधित कहीं गोवर्धन पर्वत को ना बेच डाले भाजपा सरकार : प्रियंका इस सरकार का विवेक मर चुका है छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           मथुरा 23 फरवरी 2021। नए कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे किसान आंदोलन को कांग्रेस समर्थन कर रही है। किसान महापंचायत में मथुरा पहुंची […]

You May Like

राष्ट्रपति द्रौपदी ने जारी किया 200 रुपए का स्मारक सिक्का....|....स्नातक के 40 और शिक्षक के 13 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कल....|....ड्राइविंग लाइसेंस के लिए कैमरे से होगी निगरानी....|....थाने में पुलिस से भिड़ा निगरानीशुदा बदमाश, हाथापाई....|....जन विश्वास अभियान में अब अचानक जिलों में पहुंचेंगे सीएम....|....दिल्ली की हवा: एक रात में टूट गए 10 साल के रिकॉर्ड....|....सिरपुर हमारी समृद्ध सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर : मुख्यमंत्री साय....|....एशियन पैरा गेम्स: प्रमोद-मनीषा की जोड़ी और सुहास एलवाई ने जीता कांस्य पदक....|....पुरुषों में दिखें ये 7 लक्षण तो तुरंत कराएं डायबिटीज की जांच....|....भारतीय शेयर बाजार में आएंगे 100 अरब डॉलर