मुख्यमंत्री बनने का सपना देखने वाले टीएस सिंहदेव 122 वोट से हारे

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

अंबिकापुर/बिलासपुर 03 दिसंबर। इंतजार की घड़ी आखिर खत्म हो गई है। आज छत्तीसगढ़ के 90 सीटों पर सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो चुकी है। बता दें कि छत्तीसगढ़ में भाजपा खेमे में जश्न का माहौल है। वहीं, कांग्रेस में सन्नाटा पसरा हुआ है। वहीं, आरंग विधानसभा सीट से मंत्री शिव डहरिया हार गए हैं। यहां भाजपा प्रत्याशी खुशवंत सिंह साहब ने जीत हासिल कर ली है। बता दें कि खुशवंत सिंह साहब ने करीब 16500 वोट से मंत्री शिव डहरिया को हराया है।

अंबिकापुर विधानसभा सीट से डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव चुनाव हार गए हैं। भाजपा के राजेश अग्रवाल ने सिंहदेव को महज 122 वोटों से हराया है। हालांकि सिंहदेव ने रिकाउंटिंग की मांग की है। कुछ देर में फिर से काउंटिंग की जाएगी। जिसके बाद ही अंतिम निर्णय आएगा। बता दें कि सरगुजा संभाग में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है।  संभाग की 14 की 14 सीट कांग्रेस के हाथ से जा चुकी है।

बिलासपुर जिले से बीजेपी के अमर अग्रवाल, धर्मजीत सिंह, सुशांत शुक्ला और कांग्रेस के अटल श्रीवास्तव जीते ।

Leave a Reply

Next Post

महिला पतंजलि योग समिति मुंबई द्वारा आयोजित महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन संपन्न

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर/ अनिल बेदाग मुंबई 04 दिसंबर 2023। लगभग 3000 से ज्यादा लोगों ने इसमें सहभाग लेके इसे पूरी तरह से  यशस्वी बनाया. योग ऋषि स्वामी रामदेव जी कीं शिष्या आचार्य डॉक्टर साध्वी देव प्रिया दीदी जी जो पतंजलि योग समिति हरिद्वार की मुख्य केंद्रीय प्रभारी है और […]

You May Like

अमेरिका में कार्गों प्लेन गाड़ियों से टकराया, 5 मौतें:3 की हालत गंभीर....|....दिल्ली पीजी हादसा- मलबे से एक और शव मिला....|....सही गिनती, सही आंकड़े, सही हिस्सेदारी, सामाजिक न्याय: नाना भाऊ पटोले....|....बॉलीवुड के ‘सिंघम’ अजय देवगन ने बढ़ाया हरिद्वार इंटरनेशनल आयुर्वेद का गौरव....|....जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत