वंचित वर्गों को आरक्षण के अधिकार से वंचित करना चाहती है भाजपा

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

रायपुर, 31 जुलाई 2026। सोशल मीडिया पर आरक्षण को खत्म करने की चल रहे बहस को संघ प्रायोजित षडयंत्र बताते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि देश के छात्रों और युवाओं के द्वारा उठाए जा रहे असल मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए ही आरक्षण विरोधी मुहिम चलाया जा रहा है। भाजपा और आरएसएस मूलतः संविधान विरोधी है, आरक्षण विरोधी है। शोषित और वंचित वर्ग को अवसर की समानता के लिए ही आरक्षण के अधिकार उन समुदायों को प्राप्त है। आर एस एस आरंभ से ही आरक्षण की विरोधी रही है एससी, एसटी और ओबीसी समुदायों के लिए लागू आरक्षण व्यवस्था का विरोध दबी जुबान से संघी भाजपाई करते रहे हैं।कांग्रेस आरक्षण की 50 प्रतिशत की सीमा को तत्काल हटाने की मांग करती है, इसे और अधिक विस्तार देने तथा निजी संस्थानों में भी इसका कड़ाई से पालन कराने की पुरजोर वकालत करती है। संख्या के अनुपात में एसटी, एससी और ओबीसी को आरक्षण का लाभ मिलना चाहिए। जब आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के लिए केंद्र सरकार ने प्रावधान कर दिया है तो राज्य में नौकरी और शिक्षा में इसे लागू क्यों नहीं किया जा रहा है? दिसंबर 2022 में छत्तीसगढ़ विधानसभा से सर्वसम्मति से पारित 76 प्रतिशत नवीन आरक्षण विधेयक राजभवन में अब तक क्यों लंबित है?

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि सामाजिक न्याय की प्रतिबद्धता हमारे संविधान की मूल भावना में निहित है। कमजोर वर्ग के उत्थान और उन्हें पर्याप्त प्रतिनिधित्व देने के लिएआरक्षण जरूरी है, तथा आरक्षण व्यवस्था को समाप्त करने के किसी भी विचार या सोशल मीडिया ट्रेंड का कड़ा विरोध करते हैं।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि देश के हर नागरिक को विकास का हक़ मिले, पिछड़ापन दूर हो, यही आरक्षण के प्रावधान का मूलभूत सिद्धांत है। विगत 75 वर्षों में स्थितियां सुधरी है लेकिन यह नकाफी है, कई राज्यों में आरक्षण की सीमा 65 और 75 प्रतिशत से ज्यादा है ऐसे में 50 प्रतिशत तक की लिमिट अव्यावहारिक है। समता और समानता के अवसर में तेजी से सुधार हो उसके लिए यह भी जरूरी है कि उच्च शिक्षा और निजी संस्थानों में भी संविधान के अनुच्छेद 15(5) के तहत आरक्षण का प्रावधान ठीक से लागू हो।

Leave a Reply

Next Post

अटल की मूर्ति भी भाजपा की भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई तांबा की जगह सीमेंट की निकली

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर, 31 जुलाई 2026। प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार की भ्रष्टाचार में अटल की मूर्ति को भी नकली सामग्री से बन गई। नगर पालिका कटघोरा में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की ब्रांज धातु से मूर्ति बनाने 13.60 लाख […]

You May Like

जगदलपुर में सुधरेगी यातायात व्यवस्था:जिला प्रशासन के साथ व्यापारी संघ की हुई बैठक....|....अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन....|....आबूधाबी से इंदौर आई फ्लाइट में पहली बार सोने की तस्करी....|....महाकाल की भस्म आरती का रहस्य, अब श्मशान की राख नहीं....|....प्रज्ञानंद सेंट लुइस रैपिड-ब्लिट्ज प्रतियोगिता में शीर्ष पर....|....छत्तीसगढ़ में फिर मेहरबान होगा मानसून, अगले 72 घंटे भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट....|....खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध परिवहन करने वाले 12 वाहन जब्त....|....बिजली बिल हाफ योजना से 400 यूनिट छूट बंद, बिजली दर में वृद्धि, स्मार्ट मीटर से लूट के लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार....|....असंवेदनशील भाजपा सरकार मजदूरों के शवों को नहीं ला पाई, भाजपाई बेशर्मी से बचाव कर रहे - कांग्रेस....|....खेल-खेल में पर्सनल केयर की दुनिया से रूबरू होंगे बच्चे