कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पहुंचे बिलासपुर संभाग की बूथ कमेटियों में

शेयर करे

प्रभारी सैलजा कोटा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बिलासपुर, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम बिल्हा, उपमुख्यमंत्री टी.एस.सिंहदेव बेलतरा के बूथों की बैठक लिया

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 01 जुलाई 2023। कांग्रेस के बूथ चलो अभियान कार्यक्रम के तहत वरिष्ठ नेता गण बिलासपुर संभाग के विभिन्न बूथों में जाकर बूथ कमेटियों की बैठक लिया। बैठक में बूथ पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि अपने बूथ में कांग्रेस के प्रत्याशी को बहुमत दिलाकर राज्य में एक बार फिर से कांग्रेस की सरकार बनाना है। विकास और गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ की जो अभियान 2018 से शुरू हुआ है वह आने वाले वर्षों में अनवरत चलता रहे इसलिये प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाना है।
प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा कोटा विधानसभा के बूथों में, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बिलासपुर के बूथों में कार्यकर्ताओं की बैठक लिया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने बिल्हा के बूथों में बैठक लिया। उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में बूथ कार्यकर्ताओं की बैठक लिया।

एआईसीसी के सचिव एवं प्रदेश प्रभारी डॉ. चंदन यादव खरसिया विधानसभा के बूथों में, एआईसीसी के संयुक्त सचिव एवं सह-प्रभारी विजय जांगिड़ रामपुर विधानसभा के बूथों में, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत जांजगीर-चांपा विधानसभा के बूथों में, मंत्री ताम्रध्वज साहू मस्तुरी विधानसभा के बूथों में, मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया पामगढ़ विधानसभा के बूथों में, मंत्री मोहम्मद अकबर रायगढ़ विधानसभा के बूथों में, मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह पालीतानाखार विधानसभा के बूथों में, मंत्री कवासी लखमा चंद्रपुर विधानसभा के बूथों में, मंत्री अमरजीत भगत तखतपुर विधानसभा के बूथों में, मंत्री गुरू रूद्रकुमार लोरमी विधानसभा के बूथों में, मंत्री जयसिंह अग्रवाल सक्ती विधानसभा के बूथों में, मंत्री उमेश पटेल जैजेपुर विधानसभा के बूथों में, मंत्री अनिला भेडिया सारंगढ़ विधानसभा के बूथों में, वरिष्ठ नेता सत्यनारायण शर्मा कटघोरा विधानसभा के बूथों में, वरिष्ठ नेता धनेन्द्र साहू मुंगेली विधानसभा के बूथों में, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय लैलूंगा विधानसभा के बूथों में, सांसद फूलोदेवी नेताम मरवाही विधानसभा के बूथों में, सांसद ज्योत्सना महंत कोरबा विधानसभा के बूथों में, विधायक संतराम नेताम ने अकलतरा विधानसभा के बूथों में कार्यकर्ताओं की बैठक लिया।

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया शहरी योजनाओं का विस्तार

शेयर करेनगरीय क्षेत्रों में अर्बन  इंडस्ट्रियल पार्क यूआईपीए का किया शुभारंभ, बिलासपुर,रतनपुर और तखतपुर में बनेगा पार्क छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बिलासपुर, 1 जुलाई 2023। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज रायपुर स्थित अपने आवासीय कार्यालय से शहरी योजनाओं का विस्तार करते हुए बिलासपुर सहित प्रदेश के नगरीय क्षेत्रों में अर्बन इंडस्ट्रियल पार्क […]

You May Like

बड़े पर्दे पर दिखेगी मुंबई अंडरवर्ल्ड की कहानी....|....जेलर 2 विवाद: मोहनलाल के बॉडी डबल ने तोड़ी चुप्पी....|....एसआईआर के खिलाफ प्रदर्शनों का विदेशी कनेक्शन?....|....सोनाली कुलकर्णी और नीरू शर्मा की ‘लाइक माँ’ खोलेगी बचपन के जख्मों और पीढ़ियों के दर्द का सच....|....खादी का नया अवतार, जेन-ज़ेड के साथ स्वदेशी का विस्तार....|....शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार....|....दुर्ग पुलिस का हाई-टेक कदम....|....इलाज के बहाने पिलाई नशीली दवा....|....छह महीने की बच्ची को दो बार फर्श पर पटका, हालत गंभीर....|....रणथम्भौर का टाइगर 'जय' अब भी जंगल का राजा