पति के निधन के बाद पहली बार सामने आईं अश्विनी, भावुक नोट में लिखा, ‘मेरी आंखों में आंसू हैं…

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 18 नवंबर 2021।। साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार पुनीत राजकुमार अब हमारे बीच नहीं रहे। अभिनेता का 29 अक्तूबर को कार्डियक अरेस्ट की वजह से निधन हो गया। अभिनेता ने निधन ने उनके परिवार को तोड़कर रख दिया था। वहीं, अब पुनीत राजकुमार के निधन के कुछ हफ्तों बाद उनकी पत्नी अश्विनी रेवंथ सामने आई हैं। अश्विनी ने सोशल मीडिया पर एक भावुक नोट लिखा है, जिसमें उन्होंने शब्दों में अपने दर्द को बयां करने की कोशिश की है। साथ ही उन्होंने अभिनेता के फैंस की भी बात की है, जो पुनीत राजकुमार के रास्ते पर चलकर अपने नेत्र दान कर रहे हैं।

 
दरअसल, दिवंगत अभिनेता पुनीत की पत्नी अश्विनी रेवंथ ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक भावुक नोट शेयर किया, जिसमें उन्होंने पुनीत राजकुमार के फैंस को धन्यवाद कहा। उन्होंने बताया कि जब वह हजारों लोगों को अपने अप्पू को फॉलो करते हुए देखती हैं तो अपने आंसू रोक नहीं पाती हैं। अश्विनी ने अपने नोट में लिखा, ‘पुनीत राजकुमार के असामयिक मौत से न केवल परिवार को बल्कि पूरे कर्नाटक राज्य को सदमा पहुंचा है। यह कल्पना करना कठिन है कि इस नुकसान ने कितना दर्द दिया होगा। आप सभी फैंस ने ही उन्हें ‘पावर स्टार’ बनाया। आप जिस दर्द से गुजरे हैं, उसके बावजूद आपने अपना आपा नहीं खोया है और न ही कोई अप्रिय घटना होने दी। इससे पुनीत राजकुमार को सम्मानजनक विदाई मिली। इसके आगे उन्होंने लिखा, ‘मैं भारी मन से सिर्फ सिनेप्रेमी को ही नहीं बल्कि भारत और विदेशों के सभी उम्र के लाखों लोगों की संवेदना को स्वीकार करती हूं। जब मैं देखती हूं कि आप हजारों लोग अपने प्रिय अप्पू के मार्ग का अनुसरण करते हैं और नेत्रदान के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करवाते हैं तो मेरी आखों में आंसू आ जाते हैं।’ आखिर में पुनीत राजकुमार की पत्नी अश्विनी ने लिखा, ‘वे आपके द्वारा किए गए इन अच्छे कामों में एक आदर्श के रूप में जीवित रहेंगे। हमारे पूरे परिवार की ओर से आपके प्यार और समर्थन के लिए, सभी प्रशंसकों और प्रत्येक व्यक्ति का हृदय से आभार।’
 
पुनीत राजकुमार ने 46 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। अभिनेता के अंतिम संस्कार में भारी संख्या में फैंस पहुंचे थे। माना जाता है कि अभिनेता को अंतिम विदाई देने के लिए लगभग 10  लाख से भी ज्यादा लोग कतार में खड़े हुए थे।

Leave a Reply

Next Post

महफिल लूट लेते नवजोत सिंह सिद्धू... सीएम चन्नी के करतारपुर न ले जाने पर फिर बढ़ी पंजाब में रार

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   चंडीगढ़ 18 नवंबर 2021। करतारपुर कॉरिडोर खुलने के बाद एक बार फिर से पंजाब कांग्रेस में जारी रार भी खुलकर सामने आ गई है। दरअसल, पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व में राज्य के मंत्रियों का जत्था गुरुवार को पाकिस्तान स्थित करतारपुर साहिब गुरुद्वारे […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान