मध्य प्रदेश में 28 सीटों पर उपचुनाव, कांग्रेस ने जारी की नौ उम्मीदवारों की दूसरी सूची

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

कमलनाथ ने दिल्ली में सोनिया गांधी और राहुल गांधी को लिस्ट सौंपी थी

अब सिर्फ चार सीटों के लिए उम्मीदवारों का चयन करना शेष रह गया है

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

भोपाल 27 सितम्बर 2020। मध्य प्रदेश में 28 सीटों पर होने वाले उपचुनावों को देखते हुए कांग्रेस ने रविवार को अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी। आज 9 उम्मीदवारों के नाम पार्टी ने तय कर दिए हैं। कांग्रेस से भाजपा में आए मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के सामने पारुल साहू को उतारा गया है। वे राजपूत को टिकट दिए जाने से नाराज होकर कुछ दिन पहले ही कांग्रेस में शामिल हुई हैं। पार्टी अभी मुरैना समेत 4 सीटों के लिए कोई उम्मीदवार तय नहीं कर पाई है। पार्टी 15 दिन पहले 15 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर चुकी है। अब तक कुल 24 उम्मीदवारों के नाम तय हो चुके हैं।

यह लिस्ट दिल्ली से फाइनल हुई है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ इसके लिए दिल्ली गए हुए थे। वे एक सप्ताह में दो बार इस संबंध में दिल्ली जा चुके थे। हालांकि अभी भी चार सीटों पर उम्मीदवार तय होना है। भाजपा ने अभी तक एक भी प्रत्याशी का ऐलान नहीं किया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कहना है कि उनके उम्मीदवार तय हैं और प्रचार कर रहे हैं।

कांग्रेस की दूसरी लिस्ट

इन सीटों पर अभी उम्मीदवार तय होना बाकी

कई दिनों की कवायद के बाद रविवार को कांग्रेस ने दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। अब तक कुल 24 उम्मीदवारों के नाम पार्टी तय कर चुकी है, लेकिन मेहगांव, बड़ामलहरा, मुरैना और ब्यावरा पर अभी नाम तय नहीं हुए हैं। यहां पर कई दावेदारों के होने के कारण लिस्ट तय करने में देरी हो रही है। इस बार भी पार्टी ने टिकट देते समय जातीय समीकरण के साथ अन्य कारणों को ध्यान में रखा है।

टिकट बंटवारे में फिर कमलनाथ की चली

पहली सूची में प्रत्याशियों के नाम तय करने में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ की भूमिका अहम रही तो दूसरी लिस्ट में ही उनकी चली। नाथ ने टिकटों के बंटवारे के पहले दो निजी एजेंसियों और एक कांग्रेस पार्टी से सर्वे कराया था। इन तीनों सर्वे में जो नाम आए उन्हें टिकट दिया गया।

कांग्रेस की पहली लिस्ट

सीटप्रत्याशी का नाम
भांडेरफूल सिंह बरैया
दिमानीरविंद्र सिंह तोमर
अंबाहसत्यप्रकाश सिकरवार
गोहदमेवाराम जाटव
सांवेरप्रेमचंद्र गुड्‌डू
नेपानगररामसिंह पटेल
हाटपिपल्याराजवीर सिंह बघेल
आगर मालवाविपिन वानखेड़े
सांचीमदनलाल चौधरी
अनूपपुरविश्वनाथ सिंह
अशोक नगरआशा दोहरे
बमोरीकन्हैया लाल अग्रवाल
करैराप्रागीलाल जाटव
डबरासुरेश राजा
ग्वालियरसुनील शर्मा

उपचुनाव क्यों हो रहे हैं?

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मार्च में अपने 22 विधायकों के साथ कांग्रेस छोड़ दी थी और भाजपा शामिल हो गए थे। इससे कांग्रेस सरकार अल्पमत में आ गई थी। 20 मार्च को कमलनाथ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। 23 मार्च को शिवराज ने सीएम पद की शपथ ली थी। इसके बाद कांग्रेस के तीन और विधायक भाजपा में शामिल हो गए। इन सभी ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। इससे 25 सीटें खाली हो गईं। वहीं, दो सीटें दो विधायकों के निधन की वजह से खाली हो गई थीं।

Leave a Reply

Next Post

कृषि बिल का विरोध करने वाले दलों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा - जिस टैक्टर की पूजा करता है किसान, विपक्ष ने उसी में आग लगा दी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 29 सितंबर 2020। किसानों से जुड़े नए कानूनों पर विपक्ष के विरोध के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि प्रदर्शन करने वाले लोग मशीनों और उपकरणों को जलाकर किसानों का अपमान कर रहे हैं। क्योंकि, किसान खेती से जुड़े उपकरणों की पूजा […]

You May Like

भाजपा ने शिक्षक भर्ती घोटाले के पीड़ितों की मदद के लिए शुरू की लीगल सेल, पीएम मोदी ने दिया था निर्देश....|....मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने किए महाकाल के दर्शन, कहा- जनता देगी कांग्रेस को जवाब....|....6 नक्सलियों ने किया सरेंडर, एक दंपति भी शामिल....|....फेल विद्यार्थियों को सीएम विष्णुदेव साय ने दिया संबल, निराश नहीं होने की बात कही....|...."किसी भी चैनल पर, किसी भी समय और किसी भी मुद्दे पर...", स्मृति ईरानी ने प्रियंका गांधी को दी खुली चुनौती....|....'रोहित एमआई छोड़ देंगे', वसीम अकरम ने की बड़ी भविष्यवाणी, बताया किस टीम के लिए हिटमैन करेंगे ओपनिंग....|...."एक देश का तो एक बिहार का मजाक बना रहे", विजय सिन्हा ने राहुल-तेजस्वी पर साधा निशाना....|....उत्तराखंड में भारी बारिश, बादल फटने से जनजीवन अस्त-व्यस्त, IMD ने लोगों को किया अलर्ट....|....छत्तीसगढ़ में 10वीं और 12वीं बोर्ड के नतीजे जारी....|....बंद कमरे में मिली पति-पत्नी और मासूम बच्चे की लाश, गले पर फंदे और चोट के मिले निशान; जांच में जुटी