सैफ अली खान के हाथ लगी एक्शन एडवेंचर वेब सीरीज, इस निर्देशक के साथ कॉप थ्रिलर में आएंगे नजर!

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 26 मई 2023। सिद्धार्थ आनंद अपनी फिल्म पठान का जश्न मना रहे हैं। वह अपनी अगली फिल्म पठान वर्सेज टाइगर के लिए भी तैयार हैं। अब खबर आ रही है कि निर्देशक बहुत जल्द एक वेब सीरीज पर करते नजर आ सकते हैं। इस सीरीज में सैफ अली खान के भी नजर आने की संभावना है। दरअसल सैफ अली खान और सिद्धार्थ आनंद पुराने दोस्त हैं। दोनों की दोस्ती तब से है जब से उन्होंने ता रा रम पम और सलाम नमस्ते का निर्देशन किया था। अब वह एक सीरीज पर साथ काम कर सकते हैं। 

खबर है कि पठान के बाद सिद्धार्थ आनंद सैफ अली खान के साथ नजर आएंगे। लेकिन इस बार वह एक्शन एडवेंचर सीरीज का निर्देशन नहीं करेंगे। बल्कि इस बार उनके साथ होंगे रॉबी ग्रेवाल। रॉबी ग्रेवाल कॉप थ्रिलर में अपने बेहतरीन निर्देशन कौशल के लिए जाने जाते हैं। कहा जा रहा है कि ग्रेवाल एक मजेदार स्क्रिप्ट लेकर आए हैं जिसे सिद्धार्थ आनंद प्रोड्यूस करेंगे। यह सीरीज नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

इस फिल्म में आएंगे नजर
बहुचर्चित वेब सीरीज सेक्रेड गेम्स के बाद नेटफ्लिक्स के साथ सैफ का यह दूसरा वेंचर होगा, बता दें कि सेक्रेड गेम्स में नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी हैं। सैफ अली खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो अगली बार वह अपनी बहुचर्चित आने वाली फिल्म आदिपुरुष में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वह रावण के किरदार में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके किरदार को लेकर पहले ही जमकर बहस और विवाद हो चुका है। हालांकि फिल्म का एक गाना रिलीज हो चुका है, वहीं दूसरा रिलीज होने के तैयारी में है। यह फिल्म अगले महीने रिलीज होने के लिए तैयार है। 

Leave a Reply

Next Post

'कांग्रेस को भारतीय परंपराओं और संस्कृति से इतनी नफरत क्यों?'... सेंगोल विवाद पर शाह का पलटवार

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 26 मई 2023। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कांग्रेस पर नए संसद भवन में लोकसभा अध्यक्ष के आसन के निकट स्थापित किए जाने वाले रस्मी ‘राजदंड’ (सेंगोल) के महत्व को कमतर करके ‘‘चलते समय सहारा देने के काम आने वाली छड़ी” […]

You May Like

पत्थर कारोबारी के घर 28 करोड़ कैश, 15 किलोग्राम सोना मिला....|....भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स में तीसरा गोल्ड....|....रहाणे का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास, भावुक हुए....|....15 लाख लेकर नहीं कराई जमीन की रजिस्ट्री....|....जर्जर सड़क बनी आफत: कटघोरा-पसान मार्ग पर गड्ढों में पलटे वाहन....|....तय समय में नहीं भेजी रोजनामचा रिपोर्ट, SSP ने लिया एक्शन....|....मत्स्य उत्पादन क्लस्टर के रुप में अमारु को किया जा रहा है विकसित....|....शिक्षकों के लिए हाजिरी एप की अनिवार्यता सरकार की तानाशाही - कांग्रेस....|....सरकार नक्सल खात्मे का श्रेय ले रही है और भाजपाई नक्सलियों के बैनर लगा रहे हैं -कांग्रेस....|....भारत में बिटडेल्टा इंडिया का 'क्रिप्ट्यूशन' हुआ लॉन्च