मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सासू मां का निधन, 90 साल की उम्र में ली अंतिम सांस; लंबे समय से बीमार चल रही थीं विद्यावती

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

पटना 20 दिसंबर 2025। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सास विद्यावती देवी का निधन हो गया है। उन्होंने 90 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि विद्यावती लंबे समय से बीमार चल रही थीं। उनके निधन की खबर से परिवार और शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई। 

2 महीने से IGMS में भर्ती थीं विद्यावती
आज यानि शनिवार को सास के अंतिम संस्कार के लिए नीतीश कुमार पटना के बांस घाट पहुंचे। उनके साथ उनके बेटे निशांत कुमार और मंत्री अशोक चौधरी भी मौजूद रहे। बता दें कि विद्यावती देवी पिछले 2 महीने से आईजीएमएस में भर्ती थीं। वहीं लंबी बीमारी के बाद उन्होंने शुक्रवार शाम 6:40 बजे अंतिम सांस ली। 

निशांत ने लिखा भावुक संदेश
मुख्यमंत्री नीतीश के बेटे निशांत कुमार ने सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश में लिखा कि नानी मां के देहांत से मन अत्यंत व्यथित है। वे केवल एक नानी नहीं थी बल्कि स्नेह, ममता और आशीर्वाद की छांव थीं। उनकी कहानियां दुलार और मुस्कान हमेशा दिलों में जिंदा रहेंगी। निशांत ने आगे लिखा कि नानी मां ने उन्हें प्यार और अच्छाई का पाठ पढ़ाया जिसे वे जीवन भर याद रखेंगे।

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ‘ऋषभायन 02’

शेयर करेधर्म परिषद का उद्घाटन किया (अनिल बेदाग) छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 20 दिसंबर 2025। जब आध्यात्मिक चेतना, सांस्कृतिक वैभव और राष्ट्रीय नेतृत्व एक ही मंच पर एकत्र हों, तब वह आयोजन केवल कार्यक्रम नहीं रह जाता, वह इतिहास बन जाता है। बोरीवली पश्चिम स्थित कोरा केंद्र में आयोजित तीन दिवसीय […]

You May Like

बाइक मांगकर ले गया, फिर वापस नहीं की....|....सरकारी जमीन पर बना दो मंजिला मकान बुलडोजर से ढहाया....|....सबसे साफ हवा वाले शहरों में रायपुर छठवें नंबर पर....|....‘निवेशक निवेश का पर्चा लेकर आते थे, वसूली की पर्ची लेकर लौटते थे’....|....तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार को रौंदा, मौके पर हुई मौत....|....बिजली बिल जमा नहीं किया तो सरकारी दफ्तर की ही कट गई बिजली....|....'मंदिर टूट गया, पर हनुमान जी टस से मस न हुए'....|....दिल्ली नहीं गुजरात में होगा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार....|....जूनियर हॉकी एशिया कप: भारत ने दक्षिण कोरिया को 7-3 से रौंदा....|....किसानों के पास पारंपरिक फसलों का विकल्प