पावर स्टार लेकर आए धमाकेदार भोजपुरी सॉन्ग ‘कोरा में’

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

मुंबई, 23 अक्टूबर 2026। भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार अपनी अदाकारी और सिंगिग के लिए खूब पसंद किए जाते हैं। दर्शकों को जितना इंतजार उनकी फिल्मों का रहता है, उतना ही उनके गानों का क्रेज देखा जाता है। इस बीच जब पवन सिंह अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं, उन्होंने अपना नया भोजपुरिया गाना रिलीज कर दिया है।

क्वीन शालिनी के साथ लगाए ठुमके
पवन सिंह का गाना आज शुक्रवार को सुर म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर आया है। इसमें अभिनेता के साथ क्वीन शालिनी हैं। दोनों शानदार अंदाज में डांस करते नजर आ रहे हैं। क्वीन शालिनी के साथ पवन सिंह की केमिस्ट्री काफी जम रही है।

खुशी कक्कड़ और पवन सिंह ने दिए सुर
इस गाने को पवन सिंह ने खुद गाया है। उनका साथ दिया है, खुशी कक्कड़ ने। गाना ‘कोरा में’ एंटरटेनिंग सॉन्ग है। यह गाना शादी-समारोह आयोजन के दौरान फिल्माया गया है। थोड़ा हंसी-मजाक है, प्यार है और मस्ती है। 

पावर स्टार के फैंस को पसंद आया गाना
इस गाने पर दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया आ रही है। एक यूजर ने लिखा, ‘लो भैया। एक और ट्रेंडिंग गाना आ गया है’। एक यूजर ने लिखा है, ‘टीआरपी किंग का यह गाना शादियों की शान बढ़ाएगा’। 

अक्षरा सिंह से माफी मांगकर बटोरी चर्चा

  • गाने से अलग पवन सिंह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं। पत्नी ज्योति सिंह के साथ उनका तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है।
  • बीते दिनों एक कार्यक्रम में पवन सिंह अपनी एक्स गर्लफ्रेंड भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह से माफी मांगते नजर आए।
  • उन्होंने यह संकेत भी दिया कि वे और अक्षरा सिंह जल्द ही ऑनस्क्रीन भी दोबारा साथ में नजर आ सकते हैं।

Leave a Reply

Next Post

निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच दांव पर सपा और भाजपा की साख

शेयर करेलड़ाई में नहीं उतरे कांग्रेस और बसपा छत्तीसगढ़ रिपोर्टर            ग्रेटर नोएडा, 23 अक्टूबर 2026। मेरठ खंड स्नातक व शिक्षक निर्वाचन-2026 का मतदान जारी है। इसमें भाजपा के साथ सपा की साख दांव पर लगी है। दोनों पार्टियों के प्रत्याशियों के बीच मुख्य टक्कर मानी जा रही है, लेकिन निर्दलीय […]

You May Like

अस्थमा और ब्रोंकाइटिस के लक्षण होते हैं एक जैसे....|....मरवाही वन मंडल में पहुंचा हाथियों का समूह....|....प्रसूता के पहुंचने पर अस्पताल से गायब थी स्टाफ नर्स, 48 घंटे में निलंबित....|....प्रदेश में तीन साल में खत्म होगा नशे का नेटवर्क....|....इंदौर–राघौगढ़ फोरलेन जल्द होगा शुरू....|....मां शारदा का आशीर्वाद लेकर सनातन संवाद में शामिल होंगे बाबा बागेश्वर....|....39वें राष्ट्रीय खेल, पदकों का नया रिकॉर्ड बनाने को तैयार खिलाड़ी....|....कालिंदी कुंज में यमुना नदी की सतह पर छाया जहरीला झाग....|....निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच दांव पर सपा और भाजपा की साख....|....पावर स्टार लेकर आए धमाकेदार भोजपुरी सॉन्ग 'कोरा में'