निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच दांव पर सपा और भाजपा की साख

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

 ग्रेटर नोएडा, 23 अक्टूबर 2026। मेरठ खंड स्नातक व शिक्षक निर्वाचन-2026 का मतदान जारी है। इसमें भाजपा के साथ सपा की साख दांव पर लगी है। दोनों पार्टियों के प्रत्याशियों के बीच मुख्य टक्कर मानी जा रही है, लेकिन निर्दलीय प्रत्याशी उनका समीकरण बिगाड़ सकते हैं। दोनों चुनाव में कुल 18 में से 14 प्रत्याशी निर्दलीय हैं। कांग्रेस और बसपा इस बार मैदान में नहीं हैं।

एमएलसी मेरठ स्नातक चुनाव में कुल 9 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें सपा के प्रमेंद्र सिंह भाटी गौतमबुद्ध नगर के हैं, जबकि भाजपा प्रत्याशी दिनेश कुमार गोयल गाजियाबाद के रहने वाले हैं। बाकी 6 प्रत्याशी निर्दलीय हैं, जो मेरठ, मुजफ्फरनगर, बागपत और सहारनपुर के रहने वाले हैं।

स्नातक सीट पर कुल 1.28 लाख मतदाता हैं। इनमें सबसे अधिक गाजियाबाद में 31169 मतदाता हैं। उसके बाद सहारनपुर में 24148 और मेरठ में 15510 मतदाता हैं। मुजफ्फरनगर में भी 13741, तो गौतमबुद्ध नगर में 12754 मतदाता हैं। इन जिलों के मतदाताओं की अहम भूमिका रहेगी।

वहीं, शिक्षक चुनाव में कुल 10 प्रत्याशी हैं। इनमें सपा के डॉ. नितिन तोमर हापुड़ जिले के रहने वाले हैं, जहां 3735 मतदाता हैं। जबकि गौतमबुद्ध नगर के श्रीचंद शर्मा भाजपा प्रत्याशी हैं। गौतमबुद्ध नगर में शिक्षकों के 13104 वोट हैं, जो मेरठ खंड के जिलों में सबसे अधिक हैं।

एमएलसी शिक्षक चुनाव में कुल मतदाता 54125 हैं। ऐसे में गौतमबुद्ध नगर के मतदाताओं की भूमिका अहम होगी। निर्दलीय प्रत्याशी भी अपनी-अपनी जीत का दमखम भर रहे हैं। कांग्रेस व बसपा ने अपना प्रत्याशी नहीं उतारा है। गौतमबुद्ध नगर से शिक्षक सीट पर एक और प्रत्याशी ने निर्दलीय के रूप में पर्चा भरा है।

विधानसभा चुनाव की दिशा तय करेगा परिणाम
पश्चिम उत्तर प्रदेश में भाजपा और सपा अपनी-अपनी पकड़ होने का दावा कर रही हैं। दोनों पार्टियों ने आगामी विधानसभा चुनाव की शुरुआत भी गौतमबुद्ध नगर से की है। ऐसे में एमएलसी चुनाव का परिणाम विधानसभा चुनाव की दिशा तय करेगा। साथ ही दोनों पार्टियों के दावों की भी हकीकत खोलेगा। ऐसे में सपा और भाजपा के प्रत्याशी व कार्यकर्ता जीत को लेकर कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

एमएलसी स्नातक के प्रत्याशी

प्रत्याशी का नामपार्टीजिला
दिनेश कुमार गोयलभाजपागाजियाबाद
प्रमेंद्र सिंह भाटीसपागौतमबुद्ध नगर
डॉ. अमित कुमार जैननिर्दलीयमुजफ्फरनगर
दुष्यंत त्यागीनिर्दलीयबागपत
सय्यद अकरम रजानिर्दलीयमेरठ
राहुल कुशवाहानिर्दलीयमुजफ्फरनगर
विक्रांत वशिष्ठनिर्दलीयमेरठ
विजय कुमार त्यागीनिर्दलीयसहारनपुर

एमएलसी शिक्षक के प्रत्याशी

प्रत्याशी का नामपार्टीजिला
डॉ. नितिन तोमरसपाहापुड़
श्रीचंद शर्माभाजपागौतमबुद्ध नगर
डॉ. कुलदीप मलिकनिर्दलीयगौतमबुद्ध नगर
तनुज गंभीरनिर्दलीयगाजियाबाद
पंकज शर्मानिर्दलीयसहारनपुर
बाकर हुसैननिर्दलीयमुजफ्फरनगर
सुशील चौधरीनिर्दलीयबागपत
डॉ. सुशील कुमार पुंडीरनिर्दलीयसहारनपुर
स्वराज पाल दुहूणनिर्दलीयबागपत
हरकेश सिंहनिर्दलीयमुजफ्फरनगर

 

Leave a Reply

Next Post

कालिंदी कुंज में यमुना नदी की सतह पर छाया जहरीला झाग

शेयर करेछठ पूजा से पहले बढ़ा प्रदूषण छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           दिल्ली, 23 अक्टूबर 2026।  दिल्ली के कालिंदी कुंज क्षेत्र में यमुना नदी की सतह पर आज सुबह जहरीला झाग तैरता हुआ दिखाई दिया। यह दृश्य नदी में बढ़ते प्रदूषण के स्तर को दर्शाता है और चिंता का विषय बना हुआ है। […]

You May Like

अस्थमा और ब्रोंकाइटिस के लक्षण होते हैं एक जैसे....|....मरवाही वन मंडल में पहुंचा हाथियों का समूह....|....प्रसूता के पहुंचने पर अस्पताल से गायब थी स्टाफ नर्स, 48 घंटे में निलंबित....|....प्रदेश में तीन साल में खत्म होगा नशे का नेटवर्क....|....इंदौर–राघौगढ़ फोरलेन जल्द होगा शुरू....|....मां शारदा का आशीर्वाद लेकर सनातन संवाद में शामिल होंगे बाबा बागेश्वर....|....39वें राष्ट्रीय खेल, पदकों का नया रिकॉर्ड बनाने को तैयार खिलाड़ी....|....कालिंदी कुंज में यमुना नदी की सतह पर छाया जहरीला झाग....|....निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच दांव पर सपा और भाजपा की साख....|....पावर स्टार लेकर आए धमाकेदार भोजपुरी सॉन्ग 'कोरा में'