नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ डहरिया ने 8.5 करोड़ की लागत से निर्मित जल शोधन संयंत्र एवं उच्च स्तरीय जलागार का लोकार्पण किया

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

पुरखों के बताए रास्ते पर चलकर राज्य सरकार सभी वर्गाें का कर रही विकास: डॉ. शिव कमार डहरिया

राजनांदगांव शहर के विभिन्न विकास कार्याें के लिए 5 करोड़ रूपए की घोषणा

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

रायपुर 04 नवम्बर 2020। नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया और वन मंत्री तथा राजनांदगांव जिले के प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर ने आज राजनांदगांव जिले के मोहारा में मिशन अमृत योजना के तहत 8 करोड़ 50 लाख रूपए की लागत से निर्मित जल शोधन संयंत्र एवं उच्च स्तरीय जलागार (पानी टंकी) का लोकार्पण किया। इनमें मोहारा जल संयंत्र गृह में 17 एमएलडी के जल शोधन संयंत्र और नवागांव तथा कंचन बाग में उच्च स्तरीय जलागार का निर्माण कार्य शामिल है। उन्होंने कार्यक्रम में राजनांदगांव शहर विभिन्न विकास कार्याें के लिए 5 करोड़ रूपए की घोषणा की। मंत्री डॉ. डहरिया इस दौरान संस्कारधानी स्थित सतनाम भवन गए और प्रबुुद्ध लोगों से मुलाकात की। वे वहां बाबा गुरू घासीदास जी की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की। डॉ. डहरिया इसके बाद कचरे से खाद और गोबर से कम्पोस्ट बनाने की प्रक्रिया की जानकारी लेने सेनेटेशन गार्डन का निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान स्वच्छता दीदियों द्वारा बनाए गए गोबर के दीये भी खरीदे।

लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री डॉ. डहरिया ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में पुरखों के बताए गए रास्तों पर चलकर प्रदेश के सभी वर्गाें का सम्मान के साथ विकास कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा जनघोषणा के अपने आधे से अधिक वादे पूरा कर लिया गया है। धीरे-धीरे अन्य वादे भी पूरा किया जाएगा। मंत्री डॉ. डहरिया ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में किसानों और गरीबों के कल्याण के लिए राजीव गांधी किसान न्याय योजना और गोधन न्याय योजना शुरू की गई है। लाखों किसानों और गरीबों को इस येाजना का लाभ मिल रहा है। डॉ. डहरिया ने आगे कहा कि प्रदेश में किसान, गरीब मजदूर खुश है। भूपेश बघेल की सरकार ने प्रदेश के लोगों के जेब में पैसा डालने का काम किया है। देश में आर्थिक मंदी के बावजूद छत्तीसगढ़ में इसका प्रभाव नहीं पड़ा। उन्होंने बताया कि परंपरागत व्यवसाय से जुड़े लोगों को स्थानीय स्तर पर रोजगार मुहैया कराने के लिए पौनी-पसारी योजना शुरू की गई। इस व्यवसाय से हजारों लोगों को रोजगार मिल रहा है। शहरी आवासहिन गरीबों को स्वयं मकान उपलब्ध हो। इस दिशा में भी कारगर योजना बना कर काम कर रही है। इस योजना के तहत लाखों गरीब परिवारों को आशियाना मिला है। उन्होंने बताया कि शहरी क्षेत्रों में मुख्यमंत्री वार्ड कार्यालय के जरिए लोगों की समस्याओं का तत्काल निराकरण करने का प्रयास किया जा रहा है।

कार्यक्रम को वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने भी संबोधित किया। श्री अकबर ने कहा कि आज जल शोधन संयंत्र और जलागार (पानी टंकी) का शुभारंभ हुआ है। निश्चित ही इससे राजनांदगांव लोगों को लाभ मिलेगा। श्री अकबर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना और गोधन न्याय योजना शुरू कर जनकल्याण के दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि अलग-अलग योजनाओं के तहत लगभग 70 हजार करोड़ रूपए किसानों, गरीबों तथा आम लोगों को राहत प्रदान की गई है। उन्होंने बताया कि केन्द्र सरकार द्वारा तीन कृषि कानून लाया गया है। छत्तीसगढ़ सरकार मंडी कानून में संशोधन कर किसानों और उपभोक्ताओं के हित में फैसला लिया है।

कार्यक्रम में नगर पालिक निगम राजनांदगांव की महापौर श्रीमती हेमा देशमुख ने बताया कि हर घर पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने के लिए मिशन अमृत योजना के तहत मोहारा में जल संयंत्र गृह, शहर के छः स्थानों पर पानी टंकी का निर्माण के साथ-साथ पाईप लाईन का विस्तार किया जा रहा है। इसी कड़ी में रानी जोतकुंवर बाई जल संयंत्र गृह मोहारा में 17 एमएलडी श्रमता के जल शोधन संयंत्र का निर्माण किया गया है। नवागांव में 19.50 लाख लीटर श्रमता वाली और कंचन बाग में 13.50 लाख लीटर श्रमता वाली उच्च स्तरीय जलागार (पानी टंकी) का निर्माण किया गया है।

इस अवसर पर विधायक दालेश्वर साहू, श्रीमती छन्नी साहू, अंत्याव्यवसायी विकास निगम के अध्यक्ष धनेश पाटीला, कलेक्टर टोकश्वर वर्मा सहित शाहिद खान, श्री छाबड़ा, कदम कोठारी, मोहम्मद अतीख तथा अन्य जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।   

Leave a Reply

Next Post

US इलेक्शन : बाइडेन ने तोड़ दिए अमेरिका में सभी के रिकॉर्ड

शेयर करेबाइडेन ने राष्ट्रपति पद के लिए निर्धारित 270 इलेक्ट्रोरल वोटों में से 264 वोट हासिल कर लिया राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को 214 मत मिले बाइडेन ने अमेरिका के इतिहास में अब तक का सबसे अधिक वोट हासिल किया छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           वॉशिंगटन 05 नवंबर 2020। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के […]

You May Like

एचसीएल खदान में फंसे सभी 14 लोगों को बाहर निकाला गया, एक की मौत; रात भर चला रेस्क्यू ऑपरेशन....|....दिल्ली लखनऊ के बाद अब कानपुर के 10 स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, रूसी सर्वर से जुड़ा है ईमेल....|....ग्वालियर राजघराने की राजमाता माधवी का निधन, सीएम समेत अन्य नेताओं ने जताया दुख....|....होर्डिंग दुर्घटना में मलबे के नीचे मिले 2 अन्य शव, 40 घंटे बाद भी बचाव अभियान जारी....|....पूर्व सीएम भूपेश बोले- रायबरेली के लोग लोकसभा सदस्य नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री चुनने जा रहे हैं....|....पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- रामलला को फिर टेंट में भेजने की साजिश रची जा रही....|....धनश्री की सफ़ेद टी-शर्ट पर लिखे 'हिट ए 5' का क्या है राज़....|....अभिनेत्री निकिता रावल ने झेला एयर मॉरीशस के साथ अपना भयावह अनुभव....|....नवाजुद्दीन सिद्दीकी को है नई कहानी की तलाश!....|....फिल्म 'चंदू चैंपियन' के फर्स्ट पोस्टर में लंगोट में दिखे कार्तिक आर्यन