पंजाबः बेअदबी के मामले में हो गई थी पिता की मौत, 46 दिनों से धरने पर बैठा बेटा

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

चंडीगढ़ 10 फरवरी 2022। पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले अपवित्रीकरण (बेअदबी) भी एक मुद्दा बनकर उभरा। अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में हुई लिंचिंग के बाद यह मामला और भी ज्यादा चर्चित हो गया। ऐसे ही एक मामले में एक शख्स पिछले 46 दिनों से धरने पर बैठा है। वह अपने मृत पिता के लिए न्याय मांग रहा है। साल 2015 में पंजाब के बरगाडी में हुए अपवत्रीकरण के मामले में विरोध प्रदर्शन के दौरान सुखराज सिंह के पिता कृष्ण भगवान सिंह की मौत पुलिस की गोली लगने की वजह से हो गई थी। 

सुखराज सिंह ने कहा, ‘मैं यहां पर 46 दिनों से धरना दे रहा हूं। वर्तमान सरकार ने इस मामले में न्याय देने का आश्वासन दिया था लेकिन सत्ता पाने के बाद सरकार सब भूल गई। जब मेरे पिता की मौत हुई तो मैं 21 साल का था। मैं तब कंप्यूटर इंजिनियरिंग कर रहा था लेकिन मुझे कोई नौकरी नहीं मिली क्योंकि मैं तब से न्याय के लिए भटक रहा हूं। आज घटना को साढ़े 6 साल बीत चुके हैं। हम 2015 से ही बरगाड़ी में प्रदर्शन कर रहे हैं। 2017 के विधानसभा चुना में यह बड़ा मुद्दा था लेकिन इसका आजतक कोई हल नहीं निकाला जा सका।

सुखराज सिंह ने कहा कि उन्होंने पिछले 6 साल में कोई काम नहीं किया बल्कि केवल कोर्ट के चक्कर लगाते रहे हैं जिससे भी कुछ हासिल नहीं हुआ। उन्होंने कहा, ‘पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने भी मुलाकात की थी लेकिन उन्होंने भी कहा कि उनके हाथ में कुछ नहीं है।’ बता दें कि 2015 में फरीदकोट के बुर्ज जवाहरसिंहवाला गुरुद्वारे से गुरुग्रंथ साहिब की चोरी हो गई थी। बाद में ग्रंथ बरगाड़ी में मिला था और बहुत सारे पन्ने फटे हुए थे। इसके बाद सिख समुदाय में गस्सा उमड़ा और जगह-जगह प्रदर्शन होने लगे।इसी तरह का एक विरोध प्रदर्शन बाहीबल कलां में चल रहा था जहां प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए पुलिस ने गोली चला दी और दो लोगों की मौत हो गई।

मिला था 90 लाख मुआवजा

इस घटना के बाद दोनों मृतकों के परिवारों को 90-90 लाख रुपये का मुआवजा मिला था। हालांकि अब वे दोषियों की सजा की मांग कर रहे हैं। सुखराज सिंह ने कहा, ‘सरकार ने पूरी मदद करने का वादा किया था लेकिन अब सरकार कोर्ट में अपना पक्ष भी ठीक से नहीं रख पा रही है। किसान आंदोलन शुरू होने के बाद हमारा धरना थोड़े दिनों के लिए बंद हो गया था। अब दोबारा धरना शुरू कर दिया गया है।

Leave a Reply

Next Post

Punjab Election: 'गरीबी मेरे खून में है इसलिए मैं...', चुनाव से पहले बोले CM चरणजीत सिंह चन्नी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 10 फरवरी 2022। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने आज एनडीटीवी को दिए गए साक्षात्कार में कहा कि पंजाब को दिल्ली के लोगों से बचाना है. उन्होंने कहा कि दो सीट से लड़ने का फैसला पार्टी का है. मैं मालवा जाना चाहता था. मालवा में […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप