बीड सरपंच हत्या मामला: संजय राउत ने फडणवीस सरकार को घेरा, घटना की तुलना छत्तीसगढ़ में पत्रकार की मौत से की

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 05 जनवरी 2025। छत्तीसगढ़ के पत्रकार मुकेश चंद्रकार की हत्या पर शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने प्रतिक्रिया दी। मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए उन्होंने पत्रकार की हत्या की तुलना बीड में सरपंच की हत्या से की। उन्होंने इस मामले में फडणवीस सरकार (महाराष्ट्र सरकार) को घेरा। शिवसेना (यूबीटी) नेता ने बताया कि जो छत्तीसगढ़ में हुआ वही महाराष्ट्र में भी हो रहा है। संजय राउत ने आगे कहा कि महाराष्ट्र के बीड में सरपंच की हत्या कर दी गई, क्योंकि वह भ्रष्ट्रचार के खिलाफ आवाज उठा रहा था। स कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने कहा, “छत्तीसगढ़ में एक पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या कर दी गई। उस पत्रकार ने वहां जारी भ्रष्टाचार को उजागर किया। यही चीज महाराष्ट्र में भी हो रहा है। बीड के सरपंच संतोष देशमुख की हत्या कर दी गई, क्योंकि वह भ्रष्ट्रचार के खिलाफ आवाज उठा रहा था। इसी तरह झारखंड में रुपेश कुमार सिंह नाम के एक पत्रकार को जेल में डाल दिया गया है। ऐसा पूरे देश में हो रहा है। यह लोकतंत्र नहीं है।” 

क्या है बीड सरपंच हत्या मामला
महाराष्ट्र में बीड के मासाजोग के सरपंच संतोष देशमुख को 9 दिसंबर को अपहरण कर प्रताड़ित किया गया और फिर उनकी हत्या कर दी गई, क्योंकि वे बीड जिले में एक पवनचक्की परियोजना का संचालन करने वाली एक ऊर्जा कंपनी पर जबरन वसूली की कोशिश को रोकने की कोशिश कर रहे थे। मामले में महाराष्ट्र के मंत्री और एनसीपी नेता धनंजय मुंडे के करीबी सहयोगी वाल्मिक कराड को हत्या के सिलसिले में जबरन वसूली के मामले में गिरफ्तार किया गया है।

कैसे हुई छत्तीसगढ़ के पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या
सड़क निर्माण में 120 करोड़ रुपये का भ्रष्टाचार उजागर करने वाले छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के युवा पत्रकार मुकेश चंद्राकर की नृशंस हत्या कर दी गई। चंद्राकर एक जनवरी की शाम सात बजे से लापता थे। उनकी लाश आरोपी ठेकेदार और उसके रिश्तेदार सुरेश चंद्राकर के बाडे़ में बने सेप्टिक टैंक से बरामद हुई थी। मुकेश बस्तर क्षेत्र में नक्सली हमलों, मुठभेड़ों और अन्य मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते थे।

Leave a Reply

Next Post

राहुल गांधी ने बताया भाजपा-कांग्रेस में अंतर, बोले- हम निष्पक्ष रहने वाले, उनकी सोच आक्रामक

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 05 जनवरी 2025। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को भाजपा और कांग्रेस में अंतर बताया। राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस निष्पक्ष रहने वालों में से है। जबकि भाजपा की सोच आक्रामक है। इसके साथ ही कांग्रेस नेता ने शिक्षा पर अधिक खर्च करने […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान