11 बजे तक छत्तीसगढ़ के 7 लोकसभा सीटों पर 29.90 प्रतिशत मतदान

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 07 मई 2024। 11 बजे तक छत्तीसगढ़ के 7 लोकसभा सीटों पर 29.90 प्रतिशत मतदान हुआ। सबसे ज्यादा मतदान अभी तक रायगढ़ में 32.92% हुआ है। जबकि सबसे कम बिलासपुर में 25.29% मतदान हुआ है। अंतिम चरण के चुनाव में कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज नेताओं सहित 168 प्रत्याशी मैदान में हैं। इन प्रत्याशियों की किस्मत 1 करोड़ 39 लाख1 हजार 285 मतदाता तय करेंगे। तीसरे चरण में 82 हजार जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। खास बात यह है कि प्रदेश में पहली बार प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड्स को भी चुनाव ड्यूटी में लगाया गया है।

बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों में मतदाता सहायक (वोटर असिस्टेंट) के रूप में स्काउट-गाइड और एनएसएस कैडेट की सेवाएं ली जा रही हैं। ये वोटर असिस्टेंट मतदाताओं को सूची में नाम ढूंढ़ने और मतदान केंद्र के संबंध में जानकारी प्रदान कर रहे हैं। इसके अलावा दिव्यांग, वरिष्ठ नागरिकों और शारीरिक रूप से अक्षम मतदाताओं का सहयोग दे रहे हैं। मतदाताओं ने कहा कि इनके सहयोग से ही हम केन्द्र तक वोट डालने पहुंचे है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर में किया मतदान

जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। बता दें कि 11 बजे तक छत्तीसगढ़ के 7 लोकसभा सीटों पर 29.90 प्रतिशत मतदान हुआ। सबसे ज्यादा मतदान अभी तक रायगढ़ में 32.92% हुआ है। जबकि सबसे कम बिलासपुर में 25.29% मतदान हुआ है। अंतिम चरण के चुनाव में कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज नेताओं सहित 168 प्रत्याशी मैदान में हैं। इन प्रत्याशियों की किस्मत 1 करोड़ 39 लाख1 हजार 285 मतदाता तय करेंगे। तीसरे चरण में 82 हजार जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। खास बात यह है कि प्रदेश में पहली बार प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड्स को भी चुनाव ड्यूटी में लगाया गया है।

लोकसभा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ने किया मतदान

रायपुर। लोकसभा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ने मतदान किया। 11 बजे तक छत्तीसगढ़ के 7 लोकसभा सीटों पर 29.90 प्रतिशत मतदान हुआ। सबसे ज्यादा मतदान अभी तक रायगढ़ में 32.92% हुआ है। जबकि सबसे कम बिलासपुर में 25.29% मतदान हुआ है। अंतिम चरण के चुनाव में कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज नेताओं सहित 168 प्रत्याशी मैदान में हैं। इन प्रत्याशियों की किस्मत 1 करोड़ 39 लाख1 हजार 285 मतदाता तय करेंगे। तीसरे चरण में 82 हजार जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। खास बात यह है कि प्रदेश में पहली बार प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड्स को भी चुनाव ड्यूटी में लगाया गया है।

2024 लोकसभा चुनाव, सपरिवार राजेश मूणत ने किया मतदान

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज 7 मई लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान जारी है। उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने कोरबा के कोहड़िया स्कूल में और रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत ने रायपुर के चौबे कॉलोनी में अपने-अपने परिवार के साथ मतदान किया। इस दौरान मंत्री लखनलाल ने सरोज पाण्डे की प्रचंड जीत का दावा किया। विकास उपाध्याय के द्वारा वायरल मैसेज को लेकर राजेश मूणत ने कहा कि, कि अगर कोई समाज सेवी संस्थाएं कुछ कर रही हैं। कोई पंडाल लगा रहा है, कोई जूस पिला रहा है, या मान लीजिए कोई कुछ कर रहा है। तो गलत काम कर रहा है क्या ? नेगेटिव थॉट के बारे में पहले 42 से हारे हुए हैं, उससे उभर नहीं पा रहे हैं। यह कांग्रेस प्रत्याशी है, राष्ट्रीय सचिव है, कांग्रेस पार्टी ने उसे अकेला छोड़ दिया है। आश्चर्य लगाता है, जिसके पंडाल में कोई आदमी नही बैठा है, उसके कार्यकर्ता भी नही हैं।

रायपुर एसएसपी संतोष सिंह ने किया मतदान

रायपुर। एसएसपी रायपुर संतोष सिंह ने पत्नी वंदना सिंह सहित सिविल लाईन के जल संसाधन विभाग स्टेट डाटा सेंटर में बने मतदान केंद्र में मतदान किया और सेल्फी ली। साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जिलेवासियों से मतदान प्रक्रिया में बढ़-चढ़ कर भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि जिम्मेदारी निभाते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग करें। उन्होंने सोशल मीडिया में भी फोटो डाल पोस्ट किया कि मैंने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। आपने? आइए अपना मत देकर लोकतंत्र को मजबूत करें। रायपुर जिले में सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गई है। जवानों को सुरक्षा के साथ ही वोटर्स की हरसंभव मदद करने का भी निर्देश दिया गया है। एसएसपी सहित सभी राजपत्रित अधिकारी व प्रभारी लगातार बूथों की सुरक्षा व्यवस्था देख रहे हैं।

Leave a Reply

Next Post

सुनीता विलियम्स के तीसरे अंतरिक्ष मिशन की लॉन्चिंग तकनीकी समस्या की वजह से टली

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 07 मई 2024। अंतरिक्ष के लिए सुनीता विलियम्स का तीसरा मिशन लॉन्‍च से कुछ घंटे पहले तकनीकी समस्या की वजह से टल गया. भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स तीसरी बार अंतरिक्ष में उड़ान भरने के लिए पूरी तरह से तैयार थी. सुनीता […]

You May Like

आत्मविश्वास और करिश्मे की तस्वीर पेश करता है निट सी का "इम्पाला"....|....लोमड़ अभिनेता हेमवंत तिवारी की दुनिया की पहली डबल रोल, सिंगल शॉट बिना कट फिल्म 'कृष्णा अर्जुन' से वापसी....|....मुंबई में तीन दिवसीय आपकॉन 2025 "आयुर्वेद पर्व" एक्सपो का आयोजन....|....13 घंटे चले मंथन के बाद वक्फ विधेयक राज्यसभा से भी पारित; पक्ष में पड़े 128 वोट, विपक्ष में 95....|....'भारतीय सिनेमा के प्रतीक, देशभक्ति उनकी फिल्मों में झलकती थी', मनोज कुमार के निधन पर पीएम मोदी....|....'मणिपुर में राष्ट्रपति शासन नहीं चाहता केंद्र', अमित शाह बोले- बातचीत आगे बढ़ने का एकमात्र रास्ता....|....'लंबे समय से हाशिये पर रहे लोगों को सहारा मिलेगा', वक्फ बिल पास होने पर बोले पीएम मोदी....|....अभिनेता मनोज कुमार के निधन पर शोक की लहर, एक्टर्स ने जताया दुख; बोले- ‘देश की धड़कन..’....|....स्वामी आत्मानंद का नाम बदलना छत्तीसगढ़ के महापुरूषों का अपमान - कांग्रेस....|....छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिले 3 अतिरिक्त जज, तीनों ने ली शपथ