Asia Cup 2022: श्रीलंका की जगह बांग्लादेश को मिल सकती है एशिया कप की मेजबानी, भारत-पाकिस्तान पहले ही दौड़ से बाहर

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 24 मई 2022। एशिया कप 2022 का आयोजन इसी महीने अगस्त और सितंबर के महीने में होना है, लेकिन अब तक इस टूर्नामेंट की मेजबानी पर संशय बना हुआ है। एशियन क्रिकेट काउंसिल ने पहले श्रीलंका को इसकी मेजबानी दी थी, लेकिन यहां चल रहे आर्थिक संकट और राजनीतिक अस्थिरता के बीच किसी दूसरे देश में एशिया कप के आयोजन की बात हो रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार श्रीलंका में आर्थिक संकट को देखते हुए एशियन क्रिकेट काउंसिल ने एशिया कप की मेजबानी के दूसरे विकल्पों की तलाश शुरू कर दी। भारत और पाकिस्तान पहले ही इस रेस से बाहर हैं। ऐसे में बांग्लादेश को एशिया कप 2022 की मेजबानी दी जा सकती है। 

एशिया कप की शुरुआत 27 अगस्त 2022 से होगी और 11 सितंबर को टूर्नामेंट का फाइनल खेला जाएगा। वहीं, श्रीलंका के प्रधानमंत्री ने अपने देश के लोगों से कहा है कि आने वाले दो महीने उनके लिए सबसे मुश्किल होने वाले हैं। वहां, खाद्य पदार्थों की आपूर्ति नहीं हो पा रही है और हर सामान की कीमतें आसमान छू रही हैं। 

भारत और पाकिस्तान नहीं कर सकते मेजबानी
एशिया कप में भारत और पाकिस्तान ही दो सबसे बड़ी टीमें होती हैं, लेकिन इन दोनों देशों के बीच लंबे समय से राजनीतिक तनाव जारी है और रिश्ते काफी खराब हैं। इसी वजह से ये दोनों देश एक दूसरे के यहां जाकर नहीं खेल सकते और दोनों ही एशिया कप की मेजबानी नहीं कर सकते। ऐसे में बांग्लादेश के अलावा यूएई और ओमान इस टूर्नामेंट की मेजबानी के दो विकल्प हैं। इन दोनों देशों में गर्मी के समय तापमान बहुत ज्यादा होता है। इस वजह से एशियन क्रिकेट काउंसिल यहां भी एशिया कप का आयोजन नहीं कराना चाहेगा। ऐसे में बांग्लादेश एशिया कप की मेजबानी के लिए सबसे उचित विकल्प है। 

श्रीलंका में पाकिस्तान नहीं खेलेगा वनडे सीरीज
पाकिस्तान को आने वाले समय में श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी थी, लेकिन दोनों देशों के बीच बातचीत के बाद यह सीरीज रद्द कर दी गई है। हालांकि, जुलाई-अगस्त में होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। वहीं, श्रीलंका के दौरे से पहले ऑस्ट्रेलिया की टीम भी वहां के हालातों पर नजर बनाए हुए है। ऑस्ट्रेलिया को श्रीलंका में तीन टी20, पांच वनडे और दो टेस्ट मैच की सीरीज खेलनी है। ये सीरीज जून और जुलाई के महीने में खेली जाएंगी। 

Leave a Reply

Next Post

आज 150 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाएंगे सीएम केजरीवाल, तीन दिन मुफ्त यात्रा कर सकेंगे दिल्लीवासी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 24 मई 2022। दिल्लीवासियों को चिलचिलाती गर्मी में भी वातानुलित इलेक्ट्रिक बसों में सफर का मौका मिलेगा। मंगलवार को 150 ई बस सेवा की शुरुआत करेंगे। इतने बड़े स्तर पर देश के किसी शहर में एक साथ 150 बसें सड़कों पर उतारी जा रही […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप