कश्मीर में राजवीर शर्मा के सॉन्ग ‘रात हूं मैं’ की शूटिंग कंप्लीट

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 26 अगस्त 2023। फिल्मजॉइंट्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के अगले म्यूजिक एल्बम ‘रात हूं मैं’ की शूटिंग कंप्लीट हो गई है। इस गाने की शूटिंग कश्मीर के श्रीनगर, डल झील और सोनमर्ग में की गई है। इस गाने में अभिनेता राजवीर शर्मा और अभिनेत्री युक्ता शर्मा की हिट जोड़ी एक बार फिर से साथ नज़र आएगी।  राजवीर शर्मा ने बताया कि हाल ही में उनका गाना ‘अपनी मोहब्बत’ रिलीज़ हुआ था जिसकी सफलता को देखते हुए निर्माताओं ने एक बार फिर से राजवीर शर्मा, युक्ता शर्मा, संगीतकार रईस और सिंगर सैम के साथ ‘रात हूं मैं’ गाने का निर्माण किया हैl  इस गाने में गायक सैम और प्रसिद्ध गायिका ऐश्वर्या पंडित ने अपनी आवाज दी है। संगीतकार रईस ने संगीत दिया हैl फिल्मजॉइंट्स कंपनी लगातार कई भाषाओं में गानों का निर्माण कर रही है। पिछले 1 महीने में ही कंपनी दो बड़े हिट पंजाबी म्यूजिक वीडियो रिलीज़ कर चुकी है। एक ’80 कीले’ गायक और कलाकार यश खान और अभिनेत्री सोनी धवन और दूसरा ‘क्या बात’ अभिनेता कुलविंदर बाबा और अभिनेत्री सनी धवन और गायक रवि मदर पर फिल्माया गया है दोनों के डायरेक्टर गुरी ग्रेवाल हैं। हाल ही में फिल्मजॉइंट्स कंपनी ने हरियाणा के प्रसिद्ध गायक विकाश कुमार के भी कई गाने रिकॉर्ड करवाएं हैं। जिनकी शूटिंग जल्द ही नए कलाकारों के साथ शुरू की जाएगी। इस गाने की प्रोड्यूसर मधु शर्मा और को-प्रोड्यूसर शिखर वर्मा हैl सौरभ तोमर इस गाने के प्रोडक्शन हेड हैं और कैमरामैन स्वामी, लाइन प्रोडक्शन हेड कश्मीर के जावेद खान और गुरी ग्रेवाल हैl प्रिंट पब्लिसिटी और एडिटिंग इट्स के डिजाइन द्वारा की जा रही हैl

फिल्मजॉइंट्स कंपनी के पिछले गाने ‘अपनी मोहब्बत’ का म्यूजिक रिलीज़ 14 जून को राजधानी दिल्ली के फाइव स्टार होटल ली मेरिडियन में किया गया था। अपने रिकॉर्डिंग के समय से ही यह गाना सुर्खियों में रहा है इसके गीतकार भारत सरकार के ऑफिसर सौरभ तिवारी जी (जॉइंट सेक्रेटरी केबिनेट सेक्रेटेरिएट)  हैं। इस गाने की रिलीज के अवसर पर बॉलीवुड के अनेकों सितारे, ब्यूरोक्रेट नेता और बड़े बड़े बिजनेसमैन पहुंचे थे।   समारोह में शामिल बॉलीवुड के अभिनेताओं में दर्शन कुमार, गुरमीत चौधरी, देबिना बनर्जी, प्रसिद्ध कोरियोग्राफर शबीना खान, अभिनेत्री रिया सेन, द ग्रेट खली, बलवान, इरॉस कंपनी की मालिक कृषिका लुल्ला, अलख ज्योति आश्रम पीठाधीश्वर संत राजेंद्र शर्मा, रिदम दत्ता, संजीव जैन, राजन शर्मा, धमाका रिकॉर्ड्स के मलिक पारस मेहता, आज तक की एंकर नेहा बाथम सरीखे लोग शामिल हुए।

    उनके साथ साथ देश विदेश की जानी-मानी हस्तियां शामिल हुई एवं  समारोह का उद्घाटन केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास अठावले जी और केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी बघेल ने किया। मुख्य अतिथियों में अनेक मंत्री और ब्यूरोक्रेसी के सज्जन सिंह यादव (एडीशनल सेक्रेट्री मिनिस्ट्री ऑफ़ फाइनेंस भारत सरकार) और ओपी मिश्रा (सेक्रेटरी दिल्ली सरकार) भी मौजूद रहे थेl गौरतलब है कि अभिनेता राजवीर शर्मा पिछले कुछ महीनों से खासा चर्चा में बने हुए हैंl उनके आने वाले गाने ‘रात हूं मैं’ की चर्चा फिल्मी गलियारों में काफी जोरों पर हैl दर्शकों को यह गाना जल्दी देखने को मिलेगाl

Leave a Reply

Next Post

लखनऊ से निकली ट्रेन में लगी भीषण आग, 10 की दर्दनाक मौत और 20 अन्य घायल.... सभी यूपी के रहने वाले

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर चेन्नई 26 अगस्त 2023। तमिलनाडु के मदुरै रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन के डिब्बे में शनिवार तड़के आग लग गई। हादसे में कम से कम 10 यात्रियों की मौत हो गई। इस दौरान 20 अन्य यात्री घायल बताए जा रहे हैं। दक्षिणी रेलवे ने अवैध रूप […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप